20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

पिता ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, पहले दामाद के साथ पी शराब और फिर हत्या, बालाघाट की घटना

Murder Case Solved: आरोपी ससुर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी ससुर बोला- दामाद की शराब पीने की लत से परेशान था, शराब पीकर बेटी को पीटता था।
2 min read
Google source verification
BALAGHAT

father in law arrested for son in law murder case, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Balaghat Murder Case Solved: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक पिता ने अपने ही हाथों से अपनी बेटी की मांग का सुहाग उजाड़ दिया। घटना जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोपे के जंगल की है। यहां 14 जून को पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक मृतक का ससुर है और उसने ही दामाद की हत्या की साजिश अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की थी।

14 जून को जंगल में मिला शव

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 14 जून को वारासिवनी थाना क्षेत्र के कोपे के जंगल में एक युवक का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजेंद्र शरणागत के तौर पर हुई जो कि डोंगरिया का रहने वाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटकर आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ससुर निकला हत्यारा

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मृतक अपने ससुर राजेश चौहान व एक अन्य व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर जब ससुर राजेश चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा लेकिन बाद में अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ससुर ने बताया कि मृतक राजेन्द्र उसका दामाद था। वो शराब पीने का आदी था, उसने शराब के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी और शराब के नशे में पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। बेटी के होने वाली मारपीट को वो बर्दाश्त नहीं कर पाया और दामाद की हत्या की साजिश रच डाली।

पहले शराब पिलाई फिर गला घोंटा

आरोपी ससुर राजेश चौहान ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन वो दामाद राजेन्द्र को शराब पिलाने का कहकर अपने साथ जंगल में ले गया। इस दौरान ससुर राजेश का साथी प्रभुदयाल भी उनके साथ था। जंगल में पहुंचने के बाद पहले तो दोनों ने मिलकर राजेन्द्र को शराब पिलाई और फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा, दो बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।