20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पापा हमारे रोल मॉडल’, फादर्स डे के लिए बालाघाट की नुपुर-मांसी ने की स्पेशल तैयारी

Father's Day Special: फादर्स डे पर पिता को स्पेशल उपहार देने की तैयारी कर रहीं दोनों बेटियां नुपुर-मांसी, बोलीं- फादर्स डे पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सबसे अच्छा अवसर है।

2 min read
Google source verification
balaghat

fathers day special father daughter inspirational story nupur mansi, अपने माता-पिता के साथ बेटियां नुपुर-मांसी (source-patrika)

Balaghat Father's Day Special: कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों के सपनों को साकार करने हर संभव प्रयास करता है। कुछ ऐसी ही कहानी है मध्यप्रदेश के बालाघाट के रहने वाले श्याम कौशल की। शहर के गौली मोहल्ला निवासी श्याम कौशल ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश और पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। उनकी दोनों बेटियां नूपुर और मांसी पिता को अपना सबसे बड़ा रोल मॉडल मानती हैं।

'पापा हमारे रोल मॉडल'

फादर्स-डे पर बेटी नुपुर और मांसी ने पिता के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी हर उपलब्धि के पीछे पिता का त्याग, मार्गदर्शन और विश्वास है। बड़ी बेटी नूपुर ने बताया कि पापा ने कभी भी उनकी पढ़ाई और करियर के सपनों के बीच आर्थिक या सामाजिक बाधाओं को नहीं आने दिया। उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि आज वह आर्किटेक्ट बनकर शादी के बाद छत्तीसगढ़ के भिलाई में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं छोटी बेटी मांसी ने बालाघाट से 12वीं तक की शिक्षा पूरी करने के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया से बीबीए और इसी वर्ष एमबीए की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

'पापा ने हमेशा हौसला बढ़ाया'

दोनों बहनों ने बताया कि बचपन से लेकर आज तक पापा ने उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहे और कठिन परिस्थितियों में ढाल बनकर उनका संबल बने। उनकी खुशियों में शामिल होने के साथ-साथ चुनौतियों के समय भी उन्होंने हौसला बढ़ाया।

फादर्स-डे को खास बनाने की तैयारी

फादर्स-डे को खास बनाने के लिए दोनों बेटियां अपने पिता को विशेष उपहार देने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वे पापा की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए सरप्राइज की योजना बना रही हैं। उनके लिए यह दिन पिता के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का सबसे सुंदर अवसर है।