20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुझसे रिश्ता नहीं रखना, सबक सिखाना था’… EX मंगेतर के साथ 5 दिन रहने के बाद भोपाल में युवक ने दी जान

Youth Suicide Case: मृतक के परिजनों ने EX मंगेतर पर निजी फोटो भेजकर शादी तुड़वाने का आरोप, 24 साल के युवक ने एसिड पीकर की आत्महत्या।

2 min read
Google source verification
BHOPAL

youth suicide case ex fiancee alleged harassment, मृतक लखन किरार की जीवित अवस्था की तस्वीर (SOURCE-PATRIKA)

Bhopal Youth Suicide Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने युवक की EX मंगेतर पर प्रताड़ित करने और निजी फोटो भेजकर शादी तुड़वाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का ये भी कहना है कि EX मंगेतर शादी तुड़वाने के बाद युवक के साथ 5 दिन रही और फिर उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। घटना भोपाल के करोंद क्षेत्र स्थित रतनपुर कॉलोनी की है।

एसिड पीकर की आत्महत्या

भोपाल के करौंद क्षेत्र स्थित रतनपुर कॉलोनी में रहने वाले 24 साल के लखन किरार ने घर पर एसिड पी लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शनिवार को इलाज के दौरान लखन की मौत हो गई। लखन की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने लखन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने लखन की EX मंगेतर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

EX मंगेतर ने शादी तुड़वाई, 5 दिन साथ में रही

परिजनों ने बताया कि लखन एक गारमेंट्स की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। 10 मई को उसकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी के कुछ दिन पहले ही उसकी EX मंगेतर ने लड़की व उसके परिवारवालों को लखन के साथ उसकी निजी तस्वीरें भेज दीं, जिससे रिश्ता टूट गया था। परिजन का आरोप है कि रिश्ता तुड़वाने के बाद EX मंगेतर फिर से लखन से मिली और दोनों एक बार फिर साथ में रहने के लिए विदिशा चले गए। कुछ दिन पहले ही दोनों वापस लौटे थे और उनके बीच विवाद होने लगे थे।

EX मंगेतर ने कहा था- रिश्ता नहीं रखना, सबक सिखाना था- परिजन

मृतक लखन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि EX मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर की लखन ने आत्महत्या की है। लखन के जीजा ने आरोप लगाते हुए बताया कि EX मंगेतर ने दोबारा लखन को छोड़ते वक्त कहा था कि वो उसके साथ रिश्ता नहीं बनाना चाहती बल्कि सबक सिखाना चाहती थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।