26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट में वॉच टावर पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Balaghat watch tower accident- बालाघाट के बैहर थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबक तीन घायल हो गए...।
2 min read
Google source verification
Balaghat lightning strike

Balaghat lightning strike- बालाघाट में शुक्रवार को एक वॉच टावर पर आफत आ गई।

बालाघाट जिले के बैहर थाना के भीमोड़ी तालाब के पास शुक्रवार को बड़ी घटना हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि यह सभी तेज बारिश के कारण वॉच टावर में चले गए थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इस दौरान वहां वॉच टावर पर आग भी लग गई थी। लेकन बारिश तेज होने के कारण जल्द ही आग बुझ गई। घटना के बाद प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया था।

भीमोड़ी तालाब के पास शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटना से सभी सहम गए। मृतकों में भीमोड़ी गांव के रहने वाले झामसिंह पिता नन्वा ताराम (30), सतीश पिता दयाल सिंह वल्के (15) और लक्की पिता श्रीराम मेरावी (15) दोनों ग्राम बिरवा निवासी शामिल है।

घायलों ने बताया कि झाम सिंह मछली मारने के लिए भीमोड़ी तालाबपर गए थे। सतीश पिता दयाल सिंह वल्के और लक्की पिता श्रीराम मेरावी दोनों ग्राम बिरवा निवासी तालाब के पास घूमने गए थे। जबकि रायसिंह अर्मो 40 वर्ष, देवलाल टेकाम 41 वर्ष दोनों ग्राम अतरिया के रहने वाले तालाब के पास काम करने गए थे। जबकि ग्राम भीमोड़ी की रहने वाली कचरी ताराम (50) कपड़े धाेने के लिए तालाब पर गई थी।

बारिश से बचने के लिए शरण ली

दोपहर में अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग वॉच टॉवर की तरफ दौड़े। वे सभी टॉवर के नीचे खड़े हो गए। वहां सभी लोग बारिश से तो बच गए, लेकिन अचानक तेज गड़गड़ाहट की आवाज के साथ आकाशीय बिजली वॉच टॉवर आकर गिर गई। सभी वहां गिर गए और वॉच टॉवर आग की लपटों में घिरने लगा। हालांकि बारिश तेज होने के कारण आग बुछ गई। इस घटना में दो लोगों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग बेहोश हो गए थे। सभी घायलों को बैहर के अस्पताल ले जाया गया। जहां झाम सिंह ताराम ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से झुलसे रायसिंह अर्मो, देवलाल टेकाम दोनों ग्राम अतरिया निवासी और कचरी ताराम का उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले के मुताबिक भीमोड़ी तालाब के पास वन विभाग का वॉच टॉवर बना हुआ है। दोपहर के वक्त अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। तीन लोग झुलस गए, जिनका इलाज अस्पताल में ल रहा है। भीमोड़ी तालाब एक पर्यटन स्थल है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं और कई लोग गर्मी में यहां नहाते भी हैं।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट

भोपाल स्थित मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बालाघाट और विदिशा जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा कई जिलों में झोंकेदार हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना जताई है।