Balaghat Gang Rape: नक्सल प्रभावित हट्टा थाना क्षेत्र में आदिवासी बेटियों से गैंगरेप में नया खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि 23 अप्रेल की रात शादी समारोह से लौटते समय दो परिवार की चार आदिवासी बहनों से नाबालिग सहित सात आरोपियों ने गैंगरेप किया था।
Balaghat Gang Rape: नक्सल प्रभावित हट्टा थाना क्षेत्र में आदिवासी बेटियों से गैंगरेप में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों के परिवार ने दबाव बनाकर पीड़िताओं को 48 घंटे तक थाने नहीं जाने दिया। वारदात बाद सुबह पीड़िताओं को घर जाकर धमकाया। घटना के समय 9 साल की बालिका के सामने दरिंदों ने बहनों से हैवानियत की। सदमे में डूबी लड़कियों के परिजन धमकी से परेशान हो गए। उनकी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। गांव वालों को जानकारी मिलने पर आक्रोश फैल गया।
पुलिस (Balaghat Gang Rape)ने शनिवार को आरोपी लोकेश मात्रे (22), लालचंद खरे (34), अजेंद्र वाहे (28), अज्जू बगड़ते (21), राजेंद्र कावरे (20), मानिराम वाहे (21) को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। गौरतलब है कि 23 अप्रेल की रात शादी समारोह से लौटते समय दो परिवार की चार आदिवासी बहनों(4 tribal girl raped in balaghat) से नाबालिग सहित सात आरोपियों ने गैंगरेप किया था। सभी आरोपी लड़के एक ही गांव के थे, जिनकी पीड़िताओं ने पहचान कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सदमे में डूबी लड़कियों(Balaghat Gang Rape) के परिजन धमकी से परेशान हो गए। कुछ पीड़ित लड़कियों की तबीयत भी बिगड़ी है, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। गांव वालों को जानकारी मिलने पर आक्रोश फैल गया। 25 अप्रेल को सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हिम्मत बंधाने पर हट्टा थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।