बालाघाट

वन्यप्राणी का शिकार करने बिछाए विद्युत तार की चपेट में आने से मौत

ग्राम परसाटोला में वन्यप्राणी का शिकार करने बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
less than 1 minute read
वन्यप्राणी का शिकार करने बिछाए विद्युत तार की चपेट में आने से मौत
वन्यप्राणी का शिकार करने बिछाए विद्युत तार की चपेट में आने से मौत

बालाघाट. बैहर थाना अंतर्गत ग्राम परसाटोला में वन्यप्राणी का शिकार करने बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अशोक कुमार पिता इमरतलाल भगत (५३) की लाश गांव के ही मोहनलाल यादव के खेत से बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक अशोक कुमार अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। अशोक कुमार सुबह महुआ चुनने खेत जाने घर से निकला था। इसी दौरान गांव के मोहनलाल के खेत से जाते समय अशोक विद्युत करंट लगने से गिर गया जिसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और देखे तो अशोक की लाश पड़ी हुई थी वहीं खूंटी में जगह-जगह जीआई तार बंधे थे और विद्युत तार लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही बैहर थाना एएसआई राजकुमार कार्तिकेय ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया। बताया गया कि अज्ञात लोगों ने वन्यप्राणी का शिकार करने विद्युत तार लगाए थे। जिसकी चपेट में आने से अशोक कुमार की मौत हो गई। पुलिस मामला कायम कर जांच कर रही है।

Published on:
26 Apr 2020 07:54 pm