आदिवासी ग्राम मे बांटे कंबल, कपड़े व दवा

जिले के बैहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत खरे द्वारा आदिवासी ग्राम कन्दलई में सैकड़ों आदिवासियों को जरुरतों के सामान वितरित किए गए।

less than 1 minute read
Jan 18, 2017
balaghat
balaghat
बालाघाट।
जिले के बैहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत खरे द्वारा आदिवासी ग्राम कन्दलई में सैकड़ों आदिवासियों को जरुरतों के सामान वितरित किए गए। जिसमें बच्चों को पहनने के कपड़े, जरुरत की दवाईयां आदि का वितरण किया गया। ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सकें।

इस दौरान प्रशांत खरे ने बताया की उन्हें किसी जरुरतमंद का सहयोग करना अच्छा लगता है। मुझे मेरे माता पिता से बचपन में सीख मिली थी कि पीडि़तों की सहायता करना ही मानव धर्म है। इसलिए जब भी मौका मिलता है मैं कोशिश करता हूॅ की कुछ समाज के लिए भी कर सकुं। इस दौरान सहयोगी कार्यकर्ता भी मौजुद थे।
Published on:
18 Jan 2017 07:40 pm