बालाघाट

शराबी खराब कर रहे मोहल्ले की आबोहवा, हटवा दो दुकान

बालाघाट. शहर का रिहायशी इलाका वार्ड नंबर 24 मोती नगर में बुधवार को सरकारी शराब दुकान खुली तो महिलाएं घरों से बाहर निकल आई। शराब दुकान के पास उन लोगों ने सुबह से ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि यह दुकान अब यहां संचालित नहीं होनी चाहिए। दुकान नहीं हटाए जाने […]

2 min read
Apr 03, 2026
मोती नगर में शराब दुकान का विरोध, महिलाओं का धरना-प्रदर्शन - प्रभारी मंत्री, सांसद कलेक्टर व एसपी के आश्वासन के बाद भी नहीं हटी दुकान, अब महिलाएं मैदान में

बालाघाट. शहर का रिहायशी इलाका वार्ड नंबर 24 मोती नगर में बुधवार को सरकारी शराब दुकान खुली तो महिलाएं घरों से बाहर निकल आई। शराब दुकान के पास उन लोगों ने सुबह से ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि यह दुकान अब यहां संचालित नहीं होनी चाहिए। दुकान नहीं हटाए जाने तक महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

महिलाओं ने कहा कि शराब दुकान (भट्टी) को लेकर पूर्व में हमलोग प्रदर्शन कर चुकी है। प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान कहा था कि एक अप्रेल से यह दुकान यहां नहीं खुलेगी। सांसद भारती पारधी भी बीते माह यहां प्रदर्शन की जानकारी पर आई थी। उन्होंने भी आश्वासन दिया था कि दुकान यहां संचालित नहीं होगी। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने भी आश्वसन दिया था कि दुकान का संचालन यहां पर नहीं होगा। इसके बाद भी एक अप्रेल को दुकान खुली तो हमलोग घर से बाहर निकलकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। दुकान जब तक यहां से नहीं हटेगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

महिलाओं ने कहा कि शराब दुकान होने से हमेशा मोहल्ले में शराबियों का जमावड़ा रहता है। महिलाओं का सडक़ पर चलना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी इससे प्रभावित होते हैं। शराबी रास्ते पर खड़े होकर स्कूल जाने वाली छात्राओं व मोहल्ले की कामकाजी महिलाओं पर कमेंट करते हैं। आए दिन किसी के घर के सामने शराबी नशे में पड़े रहते हैं। इससे मोहल्ले को लोगों को बहुत परेशानी होती है। उनका कहना है कि लगातार शिकायत और आश्वासन देने के बाद भी प्रशासन का यह रवैया ठीक नहीं है।

नशा मुक्ति समिति से सरपंच ने की अभद्रता, एसपी से शिकायत

बालाघाट. कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़मी की नशा मुक्ति समिति की महिलाओं ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि 30 मार्च को पंचायत के कुछ दुकान वाले अवैध शराब बेच रहे थे। जिनके यहां पहुंचकर महिलाओं ने शराब बरामद किया। इसकी जानकारी पर पहुंचे ग्राम पंचायत चिचगांव सरपंच ने हमलोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिलाओं ने ज्ञापन के साथ पुलिस अधीक्षक को कुछ वीडियो और फोटोग्राफ्स साक्ष्य के तौर पर सौंपा है।

उनका कहना है कि नशा मुक्ति समिति का गठन करने के बाद पुलिस के साथ मिलकर हमलोग लगातार अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसका असर ग्राम में देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से अवने दुकान से अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। उनके खिलाफ हमलोगों ने मोर्चा खोला तो चिचगांव सरपंच इस कार्य में बाधा डाल रहे हैं। महिलाओं ने उन पर मारपीट का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक से इस मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Also Read
View All

अगली खबर