1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमारी सरकार आएगी तो स्वास्थ्य और शिक्षा पर होगा फोकस’, बालाघाट में राहुल गांधी का बयान

Rahul Gandhi Press Conference : बालाघाट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने क्षेत्र में संक्रमण के चलते जान गवानों वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
3 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Press Conference

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो सोर्स: Rahul Gandhi Facebook)

Balaghat News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने संक्रमण में जान गवाने वाले मासूम आदिवासी बच्चों के पीड़ित परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रही सरकार- राहुल

राहुल गांधी मृतक बच्चों के गांव में करीब 45 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उनकी व्यथा जानी। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। हमारी सरकार आएगी तो इस गंभीर विषय पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में लगातार बच्चों की जान जा रही है लेकिन, न तो मरीज बच्चों को पर्याप्त उपचार मिला और ना ही मृतक बच्चों के परिजन को मुआवजा राशि दी गई है। सरकार अपनी ब्रांडिग के लिए तो कई योजनाएं चला रही है, पर ग्रामीणों को अधिकतर योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल रहा।

जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

बैगा इलाकों में अब तक 34 मासूमों की जान गई

आपको बता दें कि, बालाघाट के बैहर और बिरसा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बैगा इलाकों में बीते कई दिनों से मलेरिया, खसरा, कुपोषण और अन्य संक्रमित बीमारियों का प्रकोप है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की चपेट में आकर दोनों इलाकों में अब तक 34 बच्चों की जान जा चुकी है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों से इतर बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके का बच्चों की मौतों पर अपना दावा है। उनका कहना है कि, यहां अबतक 43 आदिवासी मासूम जान गवा चुके हैं।

ग्राम जगला में पीड़ितों ने मुलाकात

अससे पहले राहुल गांधी ग्राम जगला पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक बच्चों के पीड़ित परिजन से मुलाकात की। इस दौरान बाहर बड़ी संख्या में राहुल गांधी को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रभावित बैगा क्षेत्र पहुंचने से पहले करीब 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल पर अपना काफिला रोक दिया था। यहां रुककर उन्होंने न सिर्फ स्कूली बच्चों से बातचीत की, बल्कि रसोई घर और शौचालय की स्थिति भी देखी। बता दें कि, जगला में बीमारी से बीती रात हुई मासूम बच्ची की मौत को मिलाकर कुल पांच बच्चों की मौत हो चुकी है।

मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद

राहुल गांधी के के पहुंचने से पहले आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पूर्व विधायक हिना कांवरे भी मौके पर मौजूद थी। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हैं। इधर, राहुल गांधी के पहुंचते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई राहुल गांधी से मुलाकात करने को उत्सुक नजर आया।