
Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आने से पहले जीतू पटवारी ने बालाघाट पुलिस पर लगाया आरोप (फोटो सोर्स- Patrika/Congress India Instagram)
Rahul Gandhi Security Lapse: मध्य प्रदेश के बालाघाट में गुरूवार दोपहर नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi Balaghat Visit) बैगा आदिवासियों से मिलने आ रहे है। राहुल के आने से पहले एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पर बालाघाट पुलिस पर राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। वहीं, राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने भाजपा सरकार और आरएसएस पर हमला बोला।
पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर बालाघाट एसपी कार्यालय से जारी पत्र की फोटो शेयर की। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा को लेकर बालाघाट पुलिस और प्रशासन की लापरवाही बहुत आपत्तिजनक है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी के दौरा पहले से ही निर्धारित था और इसके लिए पुलिस को पहले से ही सूचना दी गई थी। पटवारी ने कहा कि 'इसके बावजूद दौरे को लेकर पुलिस अनभिज्ञता जाता रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह खुद सरकारी सिस्टम की खामियां बता रहा है। पटवारी ने अंत में एमपी सरकार से राहुल गांधी की सुरक्षा पर प्राथमिकता देने की मांग की।
वहीं, कुछ देर पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बालाघाट दौरे को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं आज बालाघाट आ रहा हूं। राहूल ने पोस्ट के माध्यम से राज्य सरकार, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 'भाजपा-RSS आदिवासियों को भारत का मालिक नहीं, वनवासी मानती है।' पोस्ट में राहुल ने पन्ना में केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों के आंदोलन का भी जिक्र किया।
बालाघाट जिले के बिरसा और बैहर ब्लॉक में बीमारियों से बैगा समुदाय के 32 बच्चों की मौत मामले में अब राहुल गांधी गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बालाघाट आ रहे है। वह दोपहर 2:15 बजे बैहर के जागला गांव में पीड़ित परिजन से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। राहुल यहां लगभग 45 मिनट रुकेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को ही पहुंच चुके हैं। ज्ञात रहे कि राहुल का 13 दिन में मप्र का यह दूसरा दौरा है। 19 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज कार्यक्रम' में आए थे।
सुबह 11.45: बिरसी हवाई पट्टी गोंदिया (महाराष्ट्र) पहुंचेंगे।
दोपहर 12.00: कार से निकलकर 2.15 पर जागला गांव पहुंचेंगे।
दोपहर 3.00: परिजन से मिलेंगे। 10 मिनट मीडिया से बात करेंगे।
दोपहर 3.10: जागला से निकलकर 5.30 बजे गोंदिया पहुंचेंगे। शाम 6.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
Updated on:
01 Oct 2026 12:07 pm
Published on:
01 Oct 2026 11:35 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
