30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे का कार्यक्रम जारी, जीतू पटवारी पहुंचे नागपुर

Rahul Gandhi Balaghat Visit : राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं, उन्हें लेने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नागपुर पहुमच गए हैं। जीतू कल गोंदिया स्थित बिरसी हवाई पट्टी पर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Balaghat Visit

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी, नागपुर पहुंते जीतू पटवारी (फोटो सोर्स: Rahul Gandhi-Jitu Patwari Facebook)

Bhopal News :मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 1 अक्टूबर को जिले का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं। पार्टी की ओर से न सिर्फ उनके दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी किया गया है वहीं, दूसरी तरफ एमपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राहुल गांधी के कल के स्वागत के लिए नागपुर पहुंच गए हैं। यहां से वो सड़क मार्ग से बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी 1 अक्टूबर सुबह 11.45 बजे गोंदिया में स्थित बिरसी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। यहां उनके द्वारा मीडियो को संबोधित भी किया जा सकता है। यहां से सड़क मार्ग के जरिए राहुल गांधी सलेटिका, हटा, गोदरी, भालवा, पाथरी के रास्ते जालगा गांव बैहर पहुंचेंगे। यहां वो मृतक बच्चों के पीड़ित परिजन से मुलाकात करेंगे। दोपहर करीब 3.00 बजे वो ग्राम जालगा से रवाना होंगे और शाम 5.00 बजे बिरसी हवाई पट्टी पहुंचेंगे, जहां से हवाई मार्ग से नागपुर होत हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

जीतू पटवारी के आरोप

इधर, कुछ देर पहले दिल्ली से सीधे नागपुर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए बालाघाट समेत प्रदेश के छिंदवाड़ा, सागर और इंदौर में हुई मौतों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश बच्चों की मौतों की राजधानी बन गया है। उन्होंने बालाघाट में हो रही आदिवासी बच्चों की मौत के मामले पर कहा कि, कांग्रेस पार्टी का संबंधित हर नेता समय समय पर सरकार को सचेत करता रहा पर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उटाए गए। जहरीली शराब से सागर में 100 लोगों की मौत हुई, जहरीले पानी से इंदौर में 36 लोगों की मौत हुई। इससे पहले इंदौर के मामले में भी राहुल गांधी आ चुके हैं अब वो कल बालाघाच आ रहे हैं। यहां वो बच्चों के परिजन से मुलाकात करेंगे।