30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड IAS हत्याकांड में बड़ा सुराग: बीना स्टेशन के CCTV में दिखा आरोपी, CM मोहन यादव ने लिया संज्ञान

Rakesh Agrawal Murder : रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस को आरोपी वरुण का CCTV फुटेज हाथ लगा है। मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है।
2 min read
Google source verification
Rakesh Agrawal Murder

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की जीवित समय की तस्वीर (फोटो सोर्स: Rakesh Agarwal Facebook)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सूरजनगर में बुधवार तड़के हुई 1982 बैच के रिटायर्ड आईएएस 70 वर्षीय राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी केयर टेकर वरुण कुमार को लेकर अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस के सूत्रों से पचा चला है कि, बीना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में हत्या का आरोपी वरुण कुमार कैद हुआ है। इधर, मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है।

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस चंद घंटों के भीतर ही अहम सुराग मिला है। सूत्रों की मानें तो आरोपी वरुण कुमार बीना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में दिखाई दिया है। क्राइम ब्रांच और जोन-1 पुलिस ने बीना स्टेशन के आसपास डेरा डाल लिया है। आरोपी की तलाश में भोपाल पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश डाल रही है। पुलिस का दावा है कि, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान

इधर मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए जांच अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्हंने लिखा- 'भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी राकेश अग्रवाल जी का दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अग्रवाल जी विनम्र एवं कर्मठ अधिकारी रहे, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। पुलिस महानिदेशक को मामले की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। घटना के संबंध में दोषियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बाबा महाकाल दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी वरूण कुमार तीन दिन पहले बैग लेकर पहुंचा था। सूत्रों से ये भी खबर सामने आ रही है कि, मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

क्या है मामसा?

आपको बता दें कि, रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की उन्हीं के घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हो गई। बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे उनकी पत्नी को उनके कमरे में शव पड़ा मिला था। राकेश अग्रवाल का तीन दिन पहले रखा गया केयर टेकर भी अपने सामान के साथ फरार है। पुलिस को केयर टेकर वरुण कुमार पर हत्या करने का शक है। फिलहाल, वरुण की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड की कड़ियां खुल सकेंगी।