बालाघाट

परसवाड़ा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

परसवाड़ा. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यवहारिक ज्ञान एवं पुस्तकीय अध्ययन को वास्तविक अनुभवों से जोडऩे के उद्देश्य से रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा ने एक आयोजन किया। कॉलेज के एमए एवं एमएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया। यह भ्रमण प्राचार्य डॉ एलएल घोरमारे एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरुण वैद्य के मार्गदर्शन में […]

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी

परसवाड़ा. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यवहारिक ज्ञान एवं पुस्तकीय अध्ययन को वास्तविक अनुभवों से जोडऩे के उद्देश्य से रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा ने एक आयोजन किया। कॉलेज के एमए एवं एमएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया।

यह भ्रमण प्राचार्य डॉ एलएल घोरमारे एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरुण वैद्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों को पुरातात्विक संग्रहालय मंडला, मोती महल, राय भगत की कोठी रामनगर मंडला तथा अमरकंटक के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक दर्शनीय स्थलों का अध्ययन भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण दल को प्राचार्य डॉ एलएल घोरमारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा का अभिन्न अंग है। विद्यार्थी कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझ पाते हैं। इतिहास, संस्कृति और समाज का वास्तविक अध्ययन तभी संभव है। जब विद्यार्थी पुस्तकों से बाहर निकलकर स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।

भ्रमण में डॉ जयश्री सूर्यवंशी, शीतल चौके, राजेन्द्र गणवीर, डॉ नवनीत शर्मा एवं डॉ दिनेश कुशवाहा शामिल रहे। सभी प्राध्यापकों ने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा संबंधित स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

Also Read
View All

अगली खबर