गोंगलई के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम गोंगलई में मुरलीधर बिसेन के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला।

less than 1 minute read
Sep 18, 2016
balaghat
balaghat
बालाघाट.
ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम गोंगलई में मुरलीधर बिसेन के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है। थाना में इसकी सूचना मुरलीधर ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम कर पतासाजी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक फुल पेंट स्लेटी कलर का पहना हुआ था, जिसकी हल्की दाढ़ी भी है। वहीं उसके गले में धागा, बाये हाथ में काला धागा, दाहिने हाथ में काले धागे में सफद व काले रंग के मोती जैसे निशान है। उक्त मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के बारे में पतासाजी की जा रही है। मामले की विवेचना एएसआई सुभाषचन्द ठाकुर द्वारा की जा रही है। जिन्होंने अपील की है कि जिस किसी को भी उक्त मृतक के बारे कोई जानकारी हो वह थाने संपर्क करें।
Published on:
18 Sept 2016 09:07 pm