
COVID 19 vaccination study | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Gemini AI
COVID 19 Vaccine Protect Heart : कोविड 19 टीका को लेकर 'जामा इंटरनल मेडिसिन' (JAMA Internal Medicine) पर प्रकाशित रिपोर्ट चिंता कम करती है। शोधकर्ताओं ने बताया है कि ये टीका ना केवल कोरोना वायरस से बताया है। बल्कि, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर जैसे गंभीर बीमारियों से बचाने में भी कारगर है।
शोध करने वाले डॉ. जियाद अल-अली आंकड़ों के साथ बताते हैं, अगर हम 10 लाख लोगों को यह वैक्सीन लगाते हैं, तो सिर्फ 8 महीने के अंदर हम लगभग 2,370 लोगों को दिल की गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं और 1,580 लोगों की जान जाने जैसी स्थिति तक में भी बचा सकते हैं। आगे वो ये भी स्पष्ट रूप से कहते हैं कि मेरे बताए गए आंकड़ों का पूरी तरह व्याख्या भी ना करें। यह संभावित आंकड़ा है।
शोध में बताया गया है कि अगर आप वैक्सीन लेते हैं, तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक (लकवा) या हार्ट फेल होने जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा 38 प्रतिशत तक कम हो जाता है। साथ ही यह टीका सबसे ज्यादा उन लोगों को फायदा पहुंचाता है जिनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है या जिन्हें पहले से कोई बीमारी है।
यह शोध मुख्य रूप से 2024-2025 के अपडेटेड कोविड-19 टीकों (Updated COVID-19 vaccines) पर केंद्रित था। अमेरिका के वेटरन्स अफेयर्स (VA) स्वास्थ्य प्रणाली के 10 लाख से अधिक (1,039,659) मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया।
शोधकर्ताओं ने उन मरीजों के डेटा की तुलना की जिन्होंने 3 सितंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच केवल फ्लू का टीका लगवाया था (कंट्रोल ग्रुप) और जिन्होंने फ्लू के टीके के साथ-साथ अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन भी लगवाई थी।
डॉ. रॉबर्ट कैलिफ (Dr. Robert Califf - कार्डियोलॉजिस्ट और पूर्व FDA कमिश्नर) ने शोध के साथ प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है कि ये अध्ययन पूरी आबादी के लिए अपडेटेड कोविड-19 बूस्टर डोज के "फायदों और जोखिमों के बीच एक बहुत ही अनुकूल संतुलन का मजबूत सबूत" प्रदान करते हैं। साथ ही, उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि स्पष्ट और मजबूत सबूतों के बावजूद, राजनीति और वैक्सीन-विरोधी बयानों के कारण लोग वैक्सीन नहीं ले रहे हैं, जिसका सीधा असर अमेरिकी नागरिकों की लंबी उम्र और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
Published on:
16 Jun 2026 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
