1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Scabies सिर्फ खुजली नहीं, छूने से फैलने वाला त्वचा संक्रमण, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के उपाय

Scabies Cause: क्या रात होते ही आपकी खुजली बढ़ जाती है तो यह मामूली एलर्जी नहीं, बल्कि छूने से फैलने वाली स्केबीज बीमारी हो सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक और सीडीसी से जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 01, 2026

scabies symptoms and treatment,night itching and red bumps skin infection,how does scabies spread in family,

रात में ज्यादा बढ़ जाती है स्केबीज के कारण होने वाली खुजली- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Scabies Symptoms: हम सब के साथ कभी न कभी ऐसा होता है कि अचानक शरीर में खुजली शुरू हो जाती है। हम सोचते हैं कि शायद कोई किड़ा काट गया होगा, साबुन से एलर्जी हो गई होगी या फिर पसीने की वजह से ऐसा हो रहा है। हम कोई भी आम क्रीम लगाकर काम चला लेते हैं। लेकिन अगर यह खुजली दिन भर तो ठीक रहे और रात होते ही इतनी तेज हो जाए कि आपकी नींद उड़ा दे, तो थोड़ा संभल जाइए। यह सिर्फ आम दाने या एलर्जी नहीं, बल्कि स्केबीज (Scabies) हो सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, स्केबीज त्वचा से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो बहुत तेजी से एक इंसान से दूसरे में फैलती है। अच्छी बात यह है कि इसका इलाज है, बस आपको इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय।

स्केबीज कैसे होती है?

स्केबीज किसी हवा, पानी या गंदगी से नहीं होती। सीडीसी के अनुसार, यह एक बहुत ही छोटे कीड़े की वजह से होती है जिसे माइट कहते हैं। यह कीड़ा हमारी स्किन के ऊपर आकर चुपके से अंदर रास्ता बना लेता है और वहीं रहने लगता है। जब यह कीड़ा स्किन के अंदर अंडे देता है और अपनी जगह बनाता है, तो हमारा शरीर इस पर रिएक्ट करता है। इसी वजह से त्वचा पर तेज खुजली और छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं।

यह बीमारी कैसे फैलती है?

स्केबीज फैलने का सबसे बड़ा कारण है छूना यानी शारीरिक संपर्क। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के बहुत करीब रहते हैं जिसे स्केबीज है जैसे हाथ मिलाना, गले मिलना या एक ही बिस्तर पर सोना तो यह कीड़ा तुरंत आपकी स्किन पर आ जाता है। मरीज का इस्तेमाल किया हुआ तौलिया, बेडशीट या कपड़े इस्तेमाल करने से भी यह इन्फेक्शन आपको हो सकता है। अगर घर में किसी एक इंसान को यह बीमारी होती है, तो देखते ही देखते पूरा परिवार इसकी चपेट में आ जाता है।

शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखते हैं?

  • रात को भयंकर खुजली।
  • उंगलियों के बीच दाने।
  • स्किन पर बहुत पतली और टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें दिख सकती हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।