1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mouth Ulcer VS Oral Cancer, एचसीजी केयर और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें दोनों में क्या है फर्क और किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Mouth Ulcer VS Oral Cancer: अक्सर हम बिना दर्द वाले छाले को इग्नोर कर देते हैं, जबकि यही कैंसर का पहला संकेत हो सकता है। एचसीजी केयर और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें मुंह के छालें और कैंसर के छालें में क्या अंतर है? और कब सीधे डेंटिस्ट या स्पेशलिस्ट के पास जाना चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 01, 2026

mouth ulcer vs oral cancer,oral cancer symptoms in hindi,mouth ulcer difference oral cancer,

बिना दर्द वाले छाले कैंसर का पहला संकेत हो सकता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- chatgpt)

Mouth Ulcer VS Oral Cancer Hindi: मुंह में छाला होना एक बहुत ही आम समस्या है। गरम खाना खा लेने से, जीभ कट जाने से, पेट की खराबी या विटामिन्स की कमी से अक्सर जीभ, गाल के अंदर या मसूड़ों पर छाले निकल आते हैं। आमतौर पर ये छाल 1 से 2 हफ्ते में अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन कई बार जिसे हम साधारण छाला समझकर नजरअंदाज कर रहे होते हैं, वह ओरल कैंसर (मुंह के कैंसर) का शुरुआती इशारा हो सकता है। एचसीजी केयर के अनुसार, शुरुआती स्टेज में ओरल कैंसर और आम छाला काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं, इसलिए लोगों के लिए इनमें फर्क पहचानना मुश्किल हो जाता है। आइए समझते हैं कि साधारण छाले और कैंसर के छाले में क्या अंतर होता है और कब आपको बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

सामान्य छाला और कैंसर का छाला: 5 बड़े अंतर

ओरल कैंसर के ये 7 संकेत कभी न करें इग्नोर

अगर आपको अपने मुंह, जीभ या गले में नीचे दिए गए बदलाव दिखें, तो इन्हें सिर्फ गर्मी की वजह से निकला छाला मानकर टालने की गलती न करें;

  • 2-3 हफ्ते से ज्यादा टिका रहने वाला छाला।
  • सफेद या लाल चकत्ते (Patches)।
  • मुंह के अंदर कोई गांठ या कड़ापन।
  • खाना चबाने या निगलने में तकलीफ।
  • जीभ या जबड़े को हिलाने में दिक्कत।
  • बिना वजह दांत ढीले होना या मसूड़ों से खून आना।
  • गर्दन में सूजन या गांठ

यह समस्या किसको ज्यादा हो सकती है?

  • खैनी, जर्दा, गुटखा या पान-मसाला चबाने वाले लोग।
  • स्मोकिंग और शराब का सेवन करने वाले।
  • टूटा हुआ दांत या नुकीली चीज।
  • मुंह की सही से सफाई न रखना।

बचाव के उपाय?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, 20 से 40 साल की उम्र के लोगों को हर तीन साल में मुंह के कैंसर की जांच करानी चाहिए और 40 साल की उम्र के बाद वार्षिक जांच करानी चाहिए। महीने में एक बार शीशे के सामने खड़े होकर अपने मुंह के अंदर, जीभ के नीचे और गालों को ध्यान से देखें। गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और शराब से पूरी तरह दूरी बना लें। अगर कोई दांत गाल या जीभ में कट लगा रहा है, तो डेंटिस्ट से उसे ठीक करवाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।