
जब भी आंखों में कोई हल्की सी परेशानी या एलर्जी होती है, तो उनकी बारीक नसों में सूजन आ जाती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)
Red Eye Symptoms: दिनभर कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करने के बाद जब आंखें अचानक एकदम लाल दिखती हैं, तो मन में सबसे पहला डर यही बैठता है कि यह क्या हो गया? ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अनुसार, आंखों का लाल होना आम बात है और यह 1-2 दिनों में अपने आप ठीक भी हो जाती है। लेकिन, कई बार यह किसी इंफेक्शन या बड़ी समस्या का इशारा भी हो सकती है। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि इन दोनों में क्या अंतर है। आइए, जानते हैं कि आंखों के लाल होने का क्या मतलब है, घर पर क्या देखभाल करनी चाहिए और कब बिना देर किए डॉक्टर के पास पहुंचना चाहिए।
हमारी आंखें शरीर का बहुत ही नाजुक हिस्सा हैं। जब भी आंखों में कोई हल्की सी परेशानी या एलर्जी होती है, तो उनकी बारीक नसों में सूजन आ जाती है, जिससे आंखें लाल दिखने लगती हैं। हेल्थलाइन के अनुसार, इसके मुख्य लक्षण कुछ इस प्रकार हैं;
अगर आपकी आंख में कोई तेज दर्द नहीं है, देखने में बिल्कुल भी धुंधलापन या दिक्कत नहीं आ रही है और आप एकदम सामान्य महसूस कर रहे हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। यह 2-3 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगी। जब तक आंख पूरी तरह सामान्य न हो जाए, तब तक इन जरूरी बातों का ध्यान रखें;
NHS के मुताबिक, अगर आंख लाल होने के साथ-साथ आपको नीचे दिया गया कोई भी एक लक्षण नज़र आए, तो तुरंत अस्पताल (A&E) जाएं या इमरजेंसी डॉक्टर को दिखाएं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
01 Aug 2026 08:15 am
