14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Orbital Cellulitis: आंख में सूजन के साथ दर्द ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस हो सकता है, एनसीबीआइ से जानें बचाव के उपाय

Orbital Cellulitis Prevention: क्या आंख में सूजन और तेज दर्द मामूली है? जानिए ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय। एनसीबीआइ (NCBI) रिपोर्ट पर आधारित जानकारी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 14, 2026

Orbital cellulitis symptoms and treatment ,Eye infection orbital cellulitis,Causes of orbital cellulitis

आंख में सूजन के साथ दर्द ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Orbital Cellulitis Symptoms: आंखों में कभी-कभी धूल-मिट्टी जाने या ठीक से नींद न आने की वजह से हल्की सूजन या लाली आ जाना आम बात है। लेकिन अगर आपकी आंख में बहुत तेज दर्द हो रहा है, आंख पूरी तरह सूज गई है और उसे हिलाने-डुलाने में भी तकलीफ हो रही है, तो यह कोई मामूली बात नहीं है।

ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस (Orbital Cellulitis) कहते हैं। यह आंखों का एक गंभीर इन्फेक्शन है, जिसे अगर समय पर न संभाला जाए तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है। आइए एनसीबीआई (NCBI) की रिपोर्ट के हवाले से और क्लीवलैंड क्लिनिक से समझते हैं कि यह बीमारी क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस क्या है?

हमारी आंख के चारों तरफ जो फैट और टिश्यूज (मांसपेशियां) होते हैं, जब उनमें किसी बैक्टीरिया की वजह से गंभीर इन्फेक्शन हो जाता है, तो उसे ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस कहते हैं। यह इन्फेक्शन ज्यादातर तब फैलता है जब किसी को पहले से साइनस (Sinus) की समस्या हो और वह इन्फेक्शन नाक के रास्ते आंख तक पहुंच जाए। इसके अलावा आंख के आसपास कोई चोट लगने, कीड़े के काटने या दांत के इन्फेक्शन की वजह से भी यह बीमारी हो सकती है। यह बड़ों के मुकाबले बच्चों में ज्यादा देखी जाती है।

इसके मुख्य लक्षण क्या हैं?

  • आंख में तेज दर्द और सूजन।
  • आंख हिलाने में तकलीफ।
  • धुंधला दिखना या एक की जगह दो चीजें (Double Vision) दिखना।
  • तेज बुखार भी आ सकता है।
  • आंख का बाहर की तरफ आना।

इससे बचने और इलाज के क्या उपाय हैं?

  • एंटीबायोटिक्स इलाज।
  • साइनस का तुरंत इलाज लें।
  • आंखों में कोई भी चोट लगने या धूल-मिट्टी जाने पर उसे गंदे हाथों से न रगड़ें।
  • अगर आंख के पीछे बहुत ज्यादा मवाद (Pus) जमा हो जाता है, तो डॉक्टर छोटी सी सर्जरी करके उस मवाद को बाहर निकालते हैं ताकि आंखों के परदे पर दबाव कम हो सके।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल