1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Urine Odor Causes: क्या आपके पेशाब से आती है अजीब गंध? मेयो क्लिनिक ने बताए इसके सामान्य और गंभीर कारण

Urine Odor: बार-बार पानी पीने के बाद भी पेशाब की बदबू नहीं जा रही? मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक पेशाब की गंध बदलना शरीर का बड़ा इशारा हो सकता है। जानिए कब यह नॉर्मल है और कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 01, 2026

urine odor causes,smelly urine causes and remedies,urine smell symptoms mayo clinic,

पेशाब आपके शरीर का एक्स्ट्रा पानी और गंदगी है जो बाहर निकलती है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Urine Odor Causes Hindi: पेशाब में हल्की गंध आना बिल्कुल सामान्य बात है। लेकिन कई बार पेशाब से बहुत तेज, अजीब या बदबूदार गंध आने लगती है। अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं या फिर शर्म के मारे किसी से बात नहीं करते। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के डॉक्टरों के मुताबिक, पेशाब की गंध में बदलाव होना आपके शरीर के अंदर पानी की कमी से लेकर किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। कभी-कभी यह सिर्फ इस वजह से होता है कि आपने दिनभर पानी कम पिया है या कुछ ऐसा-वैसा खा लिया है। लेकिन अगर यह बदबू कई दिनों तक लगातार बनी रहे, तो शरीर अंदर से कुछ इशारा दे रहा होता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और कब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।

पेशाब से गंध आने के सामान्य कारण?

  • शरीर में पानी की कमी (Dehydration)।
  • विटामिन B-6 के सप्लीमेंट्स या एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, तो भी पेशाब की गंध बदल सकती है।
  • कॉफी का ज्यादा सेवन।
  • लहसुन, प्याज या शतावरी (Asparagus) जैसी चीजें खाने के बाद पेशाब से अलग तरह की गंध आना बहुत स्वाभाविक है।

कब पेशाब की गंध बन सकती है बीमारी का इशारा

वेबएमडी के अनुसार, पेशाब आपके शरीर का वो फालतू पानी और गंदगी है जो बाहर निकलती है। इसमें ज्यादातर पानी, थोड़ा नमक, मिनरल्स और शरीर के बचे हुए वेस्ट केमिकल्स (जैसे यूरिया) होते हैं। आपकी किडनी खून को साफ करके इस कचरे को छानती है और पेशाब बनाती है। अगर आप पानी भी खूब पी रहे हैं और फिर भी बदबू हटने का नाम नहीं ले रही, तो ये वजहें हो सकती हैं;

  • यूरिन इन्फेक्शन (UTI)।
  • डायबिटीज (शुगर की बीमारी)।
  • किडनी या लिवर की समस्या।
  • ब्लैडर इन्फेक्शन (Cystitis)।
  • महिलाओं में वेजाइनल इन्फेक्शन।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

अगर सिर्फ महक आ रही है तो 1-2 दिन पानी पीकर देखें। लेकिन अगर महक के साथ-साथ ये लक्षण भी दिखें, तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं;

  • पेशाब करते समय जलन या तेज दर्द होना।
  • पेशाब का रंग मटमैला दिखना या उसमें खून की झलक आना।
  • बार-बार टॉयलेट भागना पड़ना, लेकिन पेशाब बहुत थोड़ा सा आना।
  • पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द रहना।
  • हल्का बुखार या कपकपी महसूस होना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।