
बार- बार आपका भी मुंह सूखता है तो ये जेरोस्टोमिया का संकेत हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)
Xerostomia Symptoms: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा होता है कि पानी पीने के थोड़ी देर बाद ही मुंह फिर से सूखने लगता है? जीभ पर सूखापन महसूस होता है, खाना निगलने में दिक्कत होती है या होंठ फटने लगते हैं? अक्सर हम इसे धूप, गर्मी या पानी कम पीने की वजह मानकर टाल देते हैं। लेकिन अगर यह समस्या रोज-रोज होने लगे, तो सावधान हो जाइए। बार-बार मुंह सूखने की इस समस्या को 'जेरोस्टोमिया' (Xerostomia) या ड्राई माउथ (Dry Mouth) कहा जाता है। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) का कहना है कि यह केवल प्यास लगना नहीं है, बल्कि हमारे शरीर में लार (Saliva) बनने की प्रक्रिया में आ रही रुकावट का इशारा है। आइए जानते हैं कि यह समस्या क्यों होती है और इसके क्या लक्षण हैं।
हमारे मुंह में मौजूद थूक या लार (Saliva) केवल पानी नहीं है। यह मुंह को साफ रखने, खाने को पचाने और दांतों को सड़न से बचाने का काम करती है। जब हमारे मुंह की लार ग्रंथियां (Salivary Glands) किसी वजह से पर्याप्त लार नहीं बना पातीं, तो मुंह में सूखापन आने लगता है। इसी स्थिति को जेरोस्टोमिया कहते हैं। लार कम बनने से मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिससे सांस में बदबू और दांतों की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, मुंह सूखने की वजह सिर्फ पानी की कमी नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
02 Aug 2026 09:00 am
