28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

High BP Guidelines: अचानक बढ़े ब्लड प्रेशर तो क्या करें? AHA की गाइडलाइन से समझें

High BP Guidelines: घर पर अचानक ब्लड प्रेशर हाई हो गया है, जानिए AHA के नियम, बीपी 180 पार होने पर तुरंत क्या करना चाहिए और क्या गलतियां करने से बचना चाहिए।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 28, 2026

What to do when BP spikes suddenly,High blood pressure emergency guidance AHA,AHA sudden high blood pressure guidelines,

High BP Guidelines: घर पर अचानक ब्लड प्रेशर हाई हो गया है, जानिए AHA के नियम, बीपी 180 पार होने पर तुरंत क्या करना चाहिए- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

High BP Guidelines Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अचानक ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ जाना बहुत आम बात हो गई है। कई बार जरा सा तनाव हुआ, गुस्सा आया या बिना वजह ही बीपी की रीडिंग अचानक ऊपर चली जाती है। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और हड़बड़ी में गलत कदम उठा लेते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) ने अचानक बढ़े बीपी को संभालने के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। आइए समझते हैं कि अगर कभी घर में किसी का बीपी अचानक बढ़ जाए, तो क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बीपी कितना बढ़े तो चिंता की बात है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि नॉर्मल बीपी कितना होता है। आम तौर पर 120/80 को नॉर्मल माना जाता है। लेकिन अगर बीपी की रीडिंग 180/120 या उससे ज्यादा पहुंच जाए, तो इसे हाइपरटेंसिव क्राइसिस कहते हैं। हालांकि, AHA का कहना है कि सिर्फ मीटर पर नंबर देखकर पैनिक करने (घबराने) की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि मरीज को कोई तकलीफ हो रही है या नहीं।

इमरजेंसी है या सिर्फ बीपी स्पाइक?

AHA की नई गाइडेंस कहती है कि बढ़े हुए बीपी को दो अलग-अलग स्थितियों में देखा जाता है;

1. सिर्फ बीपी बढ़ा है (कोई लक्षण नहीं)- अगर रीडिंग 180 के पार है, लेकिन मरीज को सिरदर्द, छाती में दर्द या कोई दिक्कत महसूस नहीं हो रही, तो तुरंत अस्पताल भागने की हड़बड़ी न करें। शांत होकर बैठें और 5-10 मिनट बाद दोबारा बीपी चेक करें। अक्सर थोड़ा आराम करने और सांस गहरी लेने से बीपी वापस नीचे आने लगता है।

2. बीपी के साथ लक्षण भी हैं (इमरजेंसी)- अगर बीपी 180 से ऊपर है और साथ में ये लक्षण भी दिख रहे हैं

  • छाती या सीने में तेज दर्द
  • सांस लेने में भारी तकलीफ।
  • धुंधला दिखाई देना या सिर में तेज चकराना।
  • शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या बोलने में लड़खड़ाहट।
  • अगर बीपी के साथ इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो इंतजार न करें।

अचानक बीपी बढ़ने पर तुरंत घर पर क्या करें?

1. मरीज को शांत बैठाएं- सबसे पहले मरीज को आराम से कुर्सी या बेड पर बैठा दें। उन्हें कहें कि अपनी आंखें बंद करें और गहरी-गहरी सांसें लें। घबराहट से बीपी और ज्यादा बढ़ता है।

2. कपड़े ढीले करें- गले के बटन, बेल्ट या टाइट कपड़ों को थोड़ा ढीला कर दें ताकि सांस लेने में आसानी हो।

3. कोई नई दवा खुद से न दें- कई लोग बीपी बढ़ा देखकर तुरंत अपनी मर्जी से कोई भी गोलियां खा लेते हैं। AHA के मुताबिक, बिना डॉक्टर से पूछे बीपी एकदम से नीचे गिराने वाली दवाइयां लेना खतरनाक हो सकता है।

3. 10 मिनट बाद फिर नापें- शांत बैठने के 10 मिनट बाद दोबारा बीपी चेक करें। अगर बीपी थोड़ा कम होने लगा है, तो मरीज को आराम करने दें और अपने नियमित डॉक्टर से बात करें।

बीपी की मशीन सही नतीजा दे रही है या नहीं?

  • बीपी नापने से कम से कम 30 मिनट पहले चाय, कॉफी या सिगरेट न पीएं।
  • बीपी चेक करते समय पीठ को सहारा देकर सीधे बैठें और पैर जमीन पर सीधे रखें (पैर पर पैर चढ़ाकर न बैठें)।
  • हाथ को दिल के लेवल (छाती के बराबर) पर किसी टेबल पर रखकर ही कफ बांधें।
  • बीपी नापते वक्त बातें न करें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल