बालाघाट

घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट-

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Dec 01, 2025
लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे ला का मामला
लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे ला का मामला

लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे ला में एक सनसनी खेज घटना सामने आई है। घरेलू विवाद को छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कोमलकर (32) और उसका छोटा सगा भाई अजेश कोमलकर (25) दोनों नागपुर में रहकर कमाते खाते हैं। कुछ दिन पूर्व वे अपने घर साल्हे आए हुए थे। शनिवार रात आठ से नौ बजे के बीच भोजन करते समय दोनों में विवाद हो गया। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और अजेश ने आवेश में आकर अपने बड़े भाई अनिल को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि अनिल का 10 वर्ष और 7 वर्ष के दो छोटे पुत्र है।

रविवार को कराया गया पीएम

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। आरोपी अजेश को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के शव का रविवार 30 नवंबर की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया। थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि हत्या के इस मामले में तीन बिंदु निकलकर सामने आए हैं। इसमें आरोपी युवक अपने छोटे भाई के चरित्र पर संदेश किया करता था। वहीं जेवर को लेकर भी दोनों भाईयों में कहासुनी हुआ करती थी। इसी तरह की घरेलू बात के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Updated on:
01 Dec 2025 12:00 pm
Published on:
01 Dec 2025 12:00 pm