बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह पहल वारासिवनी – खैरलांजी विधायक विवेक पटेल ने की। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। बालाघाट/वारासिवनी. बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों […]
बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह पहल वारासिवनी - खैरलांजी विधायक विवेक पटेल ने की। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया।
बालाघाट/वारासिवनी. बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह पहल वारासिवनी - खैरलांजी विधायक विवेक पटेल ने की। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब 250 विद्यार्थियों को शील्ड, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विधानसभा क्षेत्र के 35 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के करीब 35 प्राचार्यों व उनके प्रतिनिधियों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विवेक पटेल ने कहा कि जो विद्यार्थी कक्षा 10 वीं से 11 वीं और जो कक्षा 12 वीं से कॉलेज में जा रहे हैं, वे सभी विद्यार्थी अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें। जो लक्ष्य वह निर्धारित करें, वह अपनी रुचि के अनुसार करें। जिससे उन्हें पढ़ाई के समय किसी भी प्रकार के बोझ का अनुभव न हो और वह पूरे मन से अपनी पढ़ाई कर सकें। आज बीए, बी कॉम, साइंस, बायो, इंजीनियरिंग सहित अन्य सभी विषयों में अच्छे अवसर हैं। लेकिन बिना लक्ष्य निर्धारित किए किसी भी विषय का चयन करने में सावधानी बरते। विधायक पटेल ने कहा कि कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रारंभ से ही रुचि रही है। जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तब उन्होंने परिवर्तन नामक संस्था बनाई थी। जिसके वे स्वयं अध्यक्ष थे। इस संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता था। उस समय के कई विद्यार्थी आज कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अनेक शासकीय विभागों व निजी संस्थाओं में बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही। समारोह के दौरान युवाओं को कैलाश दुल्हानी, अमन पटेल, राजकुमार चौधरी, राजा अली सहित अन्य ने संवाद करते हुए अनेक जानकारियां साझा की।
इस अवसर पर राजकुमार चौधरी पूर्व सरपंच सिकन्द्रा, अशोक मरार पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालाघाट, जगदीश बंसोड़ जनपद सदस्य वारासिवनी, नूपचंद टेभरे पूर्व जनपद सदस्य वारासिवनी, संदीप वाघमारे सरपंच रामपायली, नरेन्द्र रहांगडाले सरपंच खरखड़ी, सुभाष क्षीरसागर सरपंच चुटिया, राजा अली पूर्व सरपंच वारा, आभा राणा, देवी प्रसाद लिल्हारे, अमन पटेल, कैलाश दुल्हानी, अनीश बेग, हरि क्षीरसागर, मुकेश दमाहे, पवन चिखले सहित अन्य मौजूद रहे।