
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।इसके परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। पूरे देश आचार संहिता लागू हो गई है। शेड्यूल के मुताबिक 19 अप्रैल को बालाघाट में चुनाव होंगे। बीजेपी की ओर से भारती पारधी को मैदान में उतारा गया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी कोई प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि बालाघाट लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।