स्व. राजू बैस को समाज की ओर से दी गई श्रद्धाजंलि
बालाघाट। जिले के इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय व महाराणा प्रताप मेमोरियल समिति के संयुक्त तत्वाधान में संग्रहालय परिसर में महाराणा प्रताप की जयंती गरीमामय रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के छायाचित्र का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलसी जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजपूत क्षत्रिय सभा अध्यक्ष संजय सिंह कछवाह, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अशोक सिंह सरस्वार, रणजीत सिंह चौहान, सुभाष गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह गहरवार आदि के आतिथ्य में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें सभी ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम में स्व. राजेश सिंह बैस राजू को समाज के सभी व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी।
वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूर्ण क्षति बताया। अतिथियों के उद्बोधन में संजय सिंह कछवाह द्वारा 27 मई को हो रहे महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पूरे जिले के राजपूतों से अपनी एकता व शक्ति का परिचय देने को कहा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्वजातीय बन्धुओं से अपील की। कार्यक्रम में राजपूत समाज की जागृति पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यशवंत सिंह बैस, अमित सिंह बैस, हरिलाल नगपुरे, प्रमिला बिजेवार, प्रकाश सिंह बिसेन, दुर्गा सिंह गहलोद, राजेश ठाकुर, नागेन्द्र सिंह परिहार, अरविंद सिंह गहलोद, कंचन सिंह ठाकुर, अविनाश सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह परिहार, प्रताप परिहार, राजकुमार सिंह सकरवार, युवा प्रकोष्ट से समीर सिंह गहरवार, कृष्णकांत सिंह बैस, लिखेंद्र सिंह गौर, सौरभ सिंह ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, सचिन सिंह गहरवार, अभिलाष भारद्वाज, समर सिंह चौहान, विक्रम सिंह सकरवार सहित समाज के अन्य गणमान्य जन उपस्तिथ थे।
केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक को दिए दिशा-निर्देश
बालाघाट. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सभी शाखा प्रबंधक व पर्यवेक्षक की बैठक १० मई को केन्द्रीय बैंक के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष राजकुमार रायजादा, महाप्रबंधक पीएस धनवाल द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा कर दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में जिले के सभी बैंक शाखाओं के पर्यवेक्षक व प्रबंधक शामिल रहे।
इस दौरान केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक धनवाल ने बताया कि बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना अंतर्गत समितिवार प्रगति की समीक्षा, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि व खरीफ ऋण वितरण की समीक्षा, धारा ८४,८५ व क्रिस योजना की ३१ मार्च २०१८ की स्थिति पर जानकारी ली गई। कृषि ऋणों की मांग वसूली बैंक स्तर व समिति स्तर पर अलग-अलग समीक्षा की गई।