बालाघाट

mp news: एमपी के छोटे से गांव की बेटी बनेगी डॉक्टर, NEET में आई 652वीं रैंक, बोली परिवार का सपना करूंगी पूरा

MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के ग्रामीण क्षेत्र मगदर्रा के ग्राम टुमरीटोला की शिवांगी ने किया नाम रोशन, ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में मिला एडमिशन
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 1:44 PM IST
mp news
शिवांगी ने पहले ही प्रयास में पास की NEET परीक्षा

mp news: मध्य प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है। लिंगानुपात में अग्रणी एमपी के बालाघाट जिले की बेटियो में शिक्षा से लेकर खेल और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नया मुकाम हासिल किया है। ऐसी ही गांव की बेटी शिवांगी पारधी अब डॉक्टर बनेगी।

मूलत: जिले के ग्रामीण क्षेत्र मगदर्रा के ग्राम टुमरीटोला निवासी लुनकरण पारधी और सुनीता पारधी की बड़ी बेटी शिवांगी ने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।

पहले ही प्रयास में हुई सफल

प्रथम प्रयास में नीट में सफलता अर्जित कर आल इंडिया में 652 वीं और प्रदेश में 512 वीं रैंक हासिल की है। अच्छे रैकिंग के चलते शिवांगी को ग्वालियर का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है। शिवांगी, अपनी इस सफलता का अपने परिजनों और गुरूओं को श्रेय देती है।

शिवांगी का मानना है कि नीट (NEET) जैसी परीक्षा पास करने के लिए किसी बड़े शहर या बड़ी कोचिंग से शिक्षा ही जरूरी नहीं है, बल्कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जोश, जुनून और जज्बा है, तो आप छोटी जगह से भी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

एमपी की शिवांगी का कहना है कि यह मेरे परिवार का सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं और आज मैं अपने परिवार के सपने को पूरा करने की ओर बढ़ रही हूं।

ये भी पढ़ें:


Updated on:
5 Sep 2024, 1:44 PM IST
Published on: