नपा अध्यक्ष ने किया प्रतियोगियों को पुरस्कृत

रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को नपाध्यक्ष अनिल धुवारे के हस्ते पुरस्कृत किया गया।

less than 1 minute read
Sep 21, 2016
balaghat
balaghat
बालाघाट.
शहर की नगरपालिका परिषद द्वारा गणेशोत्सव के दौरान आयोजित की गई रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को नपाध्यक्ष अनिल धुवारे के हस्ते पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष वीणा कनौजिया, सभापति मंजू चौधरी, गौरी लिल्हारे, अनिता पांचे, पार्षद्वय सरिता सोनेकर सहित नीतू अनिल कसार उपस्थित रहीं।

जानकारी के अनुसार नपा कार्यालय में गणेशोत्सव के दौरान स्कूली छात्राओं हेतु मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार स्वरूप उपहार भेंट किया गया। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम अर्शिया अंजुम, द्वितीय रुपाली पिपरा तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रुप से शिवानी तरवरे, हिमानी मुंजारे, भानु राहंगडाले रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर समान अंकों के साथ महिमा टेकाम तथा संगीता सैयाम, द्वितीय छाया भोंडें तथा तृतीय स्थान पर रेणुका बगड़ते रहीं। नपा द्वारा इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया।
Published on:
21 Sept 2016 08:26 pm