16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राम नाम नहीं, राम के धन की लूट’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद में पूर्व कारसेवक ने दी नामजद तहरीर

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों पर अब तक का सबसे गंभीर आरोप लगा है। पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है। इसके साथ ही 4 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की है।

2 min read
Google source verification
antosh Dubey complaint, Ram Janmabhoomi donation dispute

राम मंदिर दान राशि विवाद में पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने दर्ज कराई शिकायत | फोटो सोर्स- IANS

Ram Janmabhoomi Donation Dispute: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी और चोरी का मामला अब पूरी तरह से तूल पकड़ चुका है। इस मामले में अब पूर्व कारसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा है। हिंदू धर्म सेना के प्रमुख और पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने आज मंगलवार को अयोध्या के रामजन्मभूमि थाने पहुंचकर इस मामले में नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी है।

'सुनते थे राम नाम की लूट है, अब तो राम के धन की लूट चल रही है'

थाने के बाहर मीडिया से बात करते हुए संतोष दुबे का गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि हम बचपन में सुनते थे कि 'राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट', लेकिन आज अयोध्या में 'राम के धन की लूट है, लूट सके तो लूट' का खेल चल रहा है। राम जन्मभूमि की दानपेटिका से जो चोरी हुई है, उसी संबंध में हम यहां पत्र देने और नामजद एफआईआर दर्ज कराने आए हैं।

SIT जांच पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

संतोष दुबे का कहना है कि किसी को भी यह बहाना बनाने का मौका न मिले कि किसी ने लिखित शिकायत ही नहीं दी, इसलिए वे खुद तहरीर देने सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि तहरीर आपके सामने है और इसमें साफ-साफ 4 चोरों के नाम लिखे हुए हैं। ये राम के धन के चोर हैं। SIT का कोई मतलब नहीं होता, वह तो उन्हीं के दबाव में काम करेगी। इसलिए हम देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और जनपद की पुलिस से यह आशा रखते हैं कि इन चोरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मुख्यमंत्री या तो खुद इसकी निष्पक्ष जांच करवाएं या फिर पुलिस को पूरी छूट दें।

यूपी पुलिस पर भरोसा, 'हमारी पुलिस मुर्दों से भी सच उगलवा लेती है'

संतोष दुबे ने उत्तर प्रदेश पुलिस की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी राज्य की पुलिस इतनी तगड़ी है कि वह मुर्दों से भी सब कुछ उगलवा लेती है, तो फिर ये तो जीते-जागते चोर हैं, इनसे सच बाहर निकलवाना पुलिस के लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

पूर्व कारसेवक ने सीधे थाना प्रभारी को सौंपी शिकायत

हिंदू धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे खुद पूर्व कारसेवक रहे हैं और राम मंदिर आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत सीधे राम जन्मभूमि थाने के थाना प्रभारी को सौंपी। शिकायत में उन्होंने मंदिर के पवित्र दान की राशि में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।





बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग