बालाघाट

आधुनिक भारत के निर्माता हैं नेहरू जी

खनिज मंत्री जायसवाल ने वारासिवनी में किया एक करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

less than 1 minute read
Nov 15, 2019
आधुनिक भारत के निर्माता हैं नेहरू जी
आधुनिक भारत के निर्माता हैं नेहरू जी


बालाघाट. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता है। उनकी वैज्ञानिक सोच एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना के कारण ही आज हमारे देश में ईसरो, रक्षा संस्थान, सर्वोच्च न्यायालय एवं अन्य संस्थायें कार्य कर रही है। आजादी के बाद नेहरू जी ने ही मजबूत भारत की नींव रखी और पूरे विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई। जिन लोगों का देश की आजादी के आंदोलन में कुछ भी योगदान नहीं था वे आज नेहरू जी के योगदान को झुठलाना चाहते हैं और उनके बारे में गलत बातों को प्रचारित कर रहे है। लेकिन इतिहास को बदला नहीं जा सकता है और झूठ के सहारे इतिहास नहीं लिखा जा सकता है। यह बातें मप्र शासन के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने 14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर वारासिवनी के गांधी बाल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने नगरीय क्षेत्र वारासिवनी में एक करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका वारासिवनी के अध्यक्ष विवेक पटेल, दीपलता देशमुख, नंद किशोर सुराना, डॉ रामवर्मा, भोजेश्वर पटले, रीना कासल, संदीप मिश्रा, पार्षद अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थी।
कराए जा रहे निर्माण कार्य
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज मंत्री जायसवाल ने कहा कि अंग्रेजों से आजाद होने के बाद हमारे देश की स्थिति बहुत खराब थी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया और आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। नपा अध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि आज वारासिवनी को एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। नगर पालिका वारासिवनी अपने हर वार्ड में विकास के लिए तत्पर है। वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण के कार्य कराए जा रहे हंै।

Published on:
15 Nov 2019 04:31 pm