बालाघाट. मप्र जन अभियान परिषद वारासिवनी द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोनझरा और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आओ बनाए अपना स्वर्णिम मप्र के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सुरेंद्र कुमार भगत ने कहा कि हम सबको अपने गांव में सामुहिक सहभागिता एवं स्वैच्छिकता के भाव से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण […]
बालाघाट. मप्र जन अभियान परिषद वारासिवनी द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोनझरा और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आओ बनाए अपना स्वर्णिम मप्र के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में सुरेंद्र कुमार भगत ने कहा कि हम सबको अपने गांव में सामुहिक सहभागिता एवं स्वैच्छिकता के भाव से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं संवर्धन, जैविक खेती स्वच्छता अभियान, साफ सफाई के साथ साथ नशामुक्ति अभियान के लिए ग्रामीण लोगों को प्रेरित करने का काम करना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य गीता हनवत ने कहा कि अपने अपने गांव में नशा मुक्ति हेतु काम कर ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर नशा से होने वाले नुकसान और परिवार होने वाले वाद विवाद स्वास्थ्य के प्रति होने वाली हानि के बारे में भी जानकारी देना चाहिए।
चौपाल के बाद सभी ग्रामीणों को नशा मुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र भगत, गीता हनवत, सत्यवती नगपुरे, मुस्कान माहुरकर, निकिता नगपुरे, विकास बिसेन, अंकिता लिल्हारे, आरती सोनी, अर्पणा सहारे सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।