अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में एक आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने पश्चिम बंगाल की घटना का विरोध जताया। यह रैली नगर के विभिन्न चौक चौराहों में सांकेतिक तौर पर प्रदर्शन करते हुए काली पुतली चौक पहुंची। बालाघाट. पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में शनिवार को अखिल […]
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में एक आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने पश्चिम बंगाल की घटना का विरोध जताया। यह रैली नगर के विभिन्न चौक चौराहों में सांकेतिक तौर पर प्रदर्शन करते हुए काली पुतली चौक पहुंची।
बालाघाट. पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रैली निकाली। पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में एक आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने पश्चिम बंगाल की घटना का विरोध जताया। यह रैली नगर के विभिन्न चौक चौराहों में सांकेतिक तौर पर प्रदर्शन करते हुए काली पुतली चौक पहुंची। जहां आरोपियो को संरक्षण देने वाली ममता सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाकर मामले में इंसाफ दिए जाने की गुहार भी लगाई। शाम करीब 4 बजे हुए इस विरोध प्रदर्शन में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। नर्सिंग छात्राओं ने परिषद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ काली पुतली चौक पर रेपिस्ट का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री सुव्रत बाझल ने बताया कि परिषद ने नर्सिंग छात्राओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बंगाल घटना का विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सेवा में लगी चिकित्सक के साथ किया गया कृत्य अमानवीय और शर्मनाक है। बावजूद इसके बंगाल सरकार आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाए उन्हें संरक्षण देने का काम कर कर रही है। जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाएं असुरक्षित है। सरकार के असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने से महिलाओं को ऐसी घटनाओं का डर हमेशा बना है। हमारी सरकार से मांग है कि महिला डॉक्टर के साथ घिनौनी हरकत करने वालो को फांसी की सजा दी जाए।