भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षा बंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर रविवार को बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। बाजार में दिन भर चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षा बंधन पर्व पर भद्रा का साया रहेगा। बालाघाट. भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षा बंधन […]
भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षा बंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर रविवार को बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। बाजार में दिन भर चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षा बंधन पर्व पर भद्रा का साया रहेगा।
बालाघाट. भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षा बंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर रविवार को बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। बाजार में दिन भर चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षा बंधन पर्व पर भद्रा का साया रहेगा। हालांकि, दोपहर बाद रक्षा बंधन बांधा जा सकता है। इधर, रक्षा बंधन पर्व को लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में भी जमकर भीड़ नजर आई।
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस वर्ष भी मुहूर्त पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा और चर्तुदशी पर राखी नहीं बांधी जाती है। पूर्णिमा के शुरू होने पर ही राखी बांधने व बंधवाने का फल प्राप्त है। इस बार 18 अगस्त की रात से भद्रा प्रवेश करेगा, जो कि दूसरे दिन 19 अगस्त की दोपहर तक रहेगा। इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी। इसी दौरान राखी बांधना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य अरविंदंचद तिवारी के अनुसार वैदिक पंचांग में राखी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इसलिए इस बार का यह त्योहार काफी शुभ माना जा रहा है। धर्मग्रंथों के अनुसार भ्रदा के समय में रावण की बहन ने अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधा था। इसलिए भद्रा में रखी नहीं बांधी जाती है। 18 अगस्त की रात से भद्रा लगेगा जो दूसरे दिन तक रहेगा। ऐसे में 19 अगस्त को दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक राखी पर्व मनाया जाना उचित माना जा रहा है।
महिलाओं ने की जमकर खरीददारी
रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को लोगों ने जमकर खरीददारी की। रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते बाजार में भीड भी अधिक नजर आई। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में चहल-पहल रही। व्यापारियों ने भी रक्षा बंधन पर्व पर अच्छा व्यापार होने पर खुशी जाहिर की है। हालांकि, इस पर्व पर भी महंगाई को मार नजर आई।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में रही भीड़
रविवार को स्थानीय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में यात्रियों की जमकर भीड़ नजर आई। लोग अपने घरों में जाने के लिए बस, ट्रेनों का इंतजार करते हुए नजर आए। बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाली गई। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि कुछेक यात्री ट्रेनों के निरस्त होने के चलते लोगों को अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई।