
बालाघाट. जिला सहकारिता केन्द्रीय मर्यादित बैंक के संचालक मंडल द्वारा सामुहिक रूप से इस्तीफा दिए जाने के बाद बैंक के काम काज प्रभावित हो रहे थे। वहीं योजनाए के प्रभावी क्रियान्वयन में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए सहकारिता आयुक्त व सिवनी जिले के सहकारिता बैंक प्रभारी पीएस तिवारी ने शुक्रवार को बालाघाट में जिला सहकारिता केन्द्रीय मर्यादित बैंक में बतौर प्रशासक के रूप में पद्भार ग्रहण किया। इस दौरान बैंक महाप्रबंधक पीएस धनवाल ने बताया कि संचालक मंडल के इस्तीफे के बाद कोई भी कार्य प्रभावित न हो इसके लिए तिवारी ने पद्भाव ग्रहण किया है। जिनके पास आगामी समय तक अब बैंक के समस्य अधिकार रहेंगे।
पीएस तिवारी ने पद्भार संभालने के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जय किसान ऋण माफी योजना का समय पर समस्त पात्र किसानों को लाभ दिलाया जाना रहेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले शासन इस ओर लगातार प्रयासरत है। इसी के कारण ढेरों योजनाएं भी संचालित की जा रही है। उनके द्वारा भी किसानों को लाभ प्रदान हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उठाव के लिए करेंगे प्रयास
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद समितियों से उठाव न हो पाने और बेमौसम बारिश से धान खराब होने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि उन्होंने आज पद्भार ग्रहण किया है। इसके बाद धान के उठाव की जानकारी ली जाएगी। जिन केन्द्रों में अधिक समस्या है पहले वहां से धान का उठाव तेजी से करवाया जाएगा। इसी तरह बारिश से धान भीगने के मामले में भी नियमानुसार उसकी भरवाई करवाई जाएगी। तिवारी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने कर्तव्य भी गिनाए। वहीं उन्होंने किसानों को धान के भुगतान के संबंध में आ रही समस्या का कारण पोर्टल में त्रुटियो को बताया। इसके लिए भी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी तिवारी का स्वागत सम्मान किया गया।