बालाघाट

एटीएम से निकले 200 के भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे नोट

अगर आपको भी एटीएम से पैसे निकालकर बिना देखे पर्स में रख लेने की आदत है, तो सावधान हो जाएं।

2 min read
Mar 29, 2024
एटीएम से निकले 200 के भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे नोट

बालाघाट/तिरोड़ी. अगर आपको भी एटीएम से पैसे निकालकर बिना देखे पर्स में रख लेने की आदत है, तो सावधान हो जाएं। एटीएम मशीन पर अंधा भरोसा करना भारी पड़ सकती हैं। दरअसल एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। तिरोड़ी में बाजार चौक स्थित इंडिया नंबर वन एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम से 200 रुपए के नोट में भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे नोट मिक्स होकर निकले। जैसे ही लोगों को इस नकली नोटों के बारे में पता चला, तो चारो तरफ खलबली मच गई। बच्चों के खेलने वाले नोट इस एटीएम से निकले हैं। इन नोटों पर सबसे उपर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा हुआ हैं।
पुरा मामला तिरोड़ी बाजार चौक स्थित इंडिया नंबर वन एटीएम का है। 25 मार्च होली के दिन कई लोग एटीएम से पैसा निकालने गए, जिसमे से कुछ ग्राहकों को एटीएम से नोटो में एक दो की संख्या में भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे 200 के नोट निकले, जो देखने में हुबहू असली नोट समान दिखते हैं। एटीएम से नकली नोट निकलने के बाद उपभोक्ताओं ने इसकी लिखित शिकायत तिरोड़ी थाने में की।
वर्सन
मैंने दो बार 4000-4000 रुपए निकाले और बाजार करने आया। सब्जी वाले को देने लगा तब देखा तो 200 के नोट में भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा था। जो दिखने में असली के समान लग रहा था।
अजय बघेल, तिरोड़ी निवासी

1.24 बजे पर बिछवा निवासी ने 3000 रुपए निकाले 200 का एक नोट मनोरंजन बैंक लिखा देखने को मिला।
आमीन मंसूरी, दुकानदार

मेरे दोस्त राजू वरकड़े बोथवा निवासी ने 1000 रुपए निकाले, जिसमे 200-200 के दो नोट मनोरंजन बैंक लिखे मिले। शिकायत पुलिस थाना तिरोड़ी में की गई है।
अखिल शिव, बोथवा निवासी

इंडिया नंबर वन एटीएम तिरोड़ी से भारतीय मनोरंजन बैंक के 200 रुपए के नोट निकलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर सीसीटीवी फुटेज बुलवाए हंै। जांच जारी है।
माणिक मणि कुमावत, एसडीओपी कटंगी

Published on:
29 Mar 2024 07:05 pm
Also Read
View All