अधेड़ की हत्या से सनसनी,

बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम चारटोला में 23 सितंबर की सुबह एक अधेड़ की हत्या से सनसनी फैल गई।

less than 1 minute read
Sep 23, 2016
balaghat
balaghat
बालाघाट.
जिले के बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम चारटोला में 23 सितंबर की सुबह एक अधेड़ की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक का शव धान के खेत से बरामद किया गया है। जादूटोना के शक पर हत्या किए जाने का आरोप परिजनों की ओर से लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में शीघ्र खुलासा किए जाने की संभावना जताई हैं। सूत्रो की माने तो पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध को अपनी अभिरक्षा में भी ले लिया हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम चारटोला में निवास करने वाला परसराम साहू (55) शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था, जो कि काफी देर तक वापिस नहीं लौटा। किसी ने सूचना दी कि परसराम का शव धान के खेत में हैं। परिजन व ग्रामीणजन ने घटना स्थल पहुंचें। वहीं एसडीओपी परमाल सिंह मेहरा व थाना प्रभारी बैहर जिया उलहक स्टाप व डॉग स्कॉड के साथ मौका स्थल पर पहुंचे व शव बरामद करने की कार्रवाई की गई। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Published on:
23 Sept 2016 07:16 pm