16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Mandir Scam: मैनपुरी में डिंपल यादव ने BJP को घेरा, कहा- सरकार मामले को दबा रही है

Dimple Yadav Big Statement: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार सब जानती थी, लेकिन...पूरी खबर पढ़िए।

2 min read
Google source verification
Ram Mandir Scam

डिंपल यादव (फोटो सोर्स- IANS)

Dimple Yadav Mainpuri Visit: मैनपुरी में श्रीराम मंदिर निर्माण और उसके बाद हुए चंदे के विवाद पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की पूरी जानकारी निश्चित रूप से होगी। सरकार इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा नहीं होता तो वे कभी नहीं चाहते कि ऐसी बातें जनता के सामने आएं। डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शिवकुमार सिंह के निधन पर परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात की।

सरकार मामले को छुपाना चाहती है

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने श्री राम मंदिर में दान गबन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी सरकार को थी, लेकिन सरकार पूरे मामले को छुपाना चाह रही थी। यह मामला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से यह मामला सामने आया है, वरना यह सामने नहीं आता। सांसद डिंपल यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच पारदर्शिता और निष्पक्ष होनी चाहिए जिससे कि लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को सजा मिल सके। ‌ समय के साथ सच्चाई लोगों के सामने आ रही है। ‌

दानदाता को जानने का हक, पैसा कहां खर्च हो रहा

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जनता को यह जानने का पूरा हक है कि दिए गए दान का पैसा कहां और कैसे खर्च हुआ? अगर सरकार सच्चाई के रास्ते पर होती तो वह खुद पूरे मामले की जांच कर कर जनता के सामने रखती। लेकिन सरकार मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगी है। उन्होंने पूरे विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कार्यकर्ता के निधन पर डिंपल ने जताया शोक

सपा सांसद डिंपल यादव भोंगाव निवासी पार्टी नेता शिवकुमार सिंह के आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। शिवकुमार के घर पर डिंपल के पहुंचते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। डिंपल यादव ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। डिंपल ने परिजनों से कहा- इस दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ है। शिवकुमार सिंह पार्टी के निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ता थे।

बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग