27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पिता और बुआ ने मिलकर मां को मार डाला’, BSF जवान के बेटे का छलका दर्द; मैनपुरी मर्डर केस में ताजा अपडेट

BSF Jawan Wife Murder Case Update: छुट्टी पर आए BSF जवान ने पत्नी के कथित अवैध संबंधों के शक में फावड़े से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस घरेलू विवाद, परिवार के आरोपों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
3 min read
Google source verification
mainpuri bsf jawan wife murder case update what son of deceased say

मैनपुरी मर्डर केस में ताजा अपडेट। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

BSF Jawan Wife Murder Case Update Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। करहल थाना क्षेत्र के नगला देवजीत गांव में छुट्टी पर आए BSF के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर के बाहर ही बैठा रहा। रविवार सुबह करीब 9 साल के बेटे ने मां को जगाने के लिए कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ चारपाई पर मृत पड़ी थी। बच्चे की सूचना पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था आरोपी

मृतका नीतू (32) की शादी वर्ष 2011 में संजेश यादव से हुई थी। दोनों का एक बेटा निखिल है। संजेश BSF की 53वीं बटालियन की जी कंपनी में जम्मू-कश्मीर में तैनात है और करीब 10 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार सुबह नीतू काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। इसके बाद बेटा निखिल उसे जगाने पहुंचा, जहां उसने मां को मृत अवस्था में देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

कमरे में मिला खून से सना फावड़ा

सूचना मिलने पर पड़ोसी घर पहुंचे तो नीतू का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरे घाव थे और पास में खून से सना फावड़ा पड़ा हुआ था। शव को चादर से ढका गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

पिता का आरोप- शादी के बाद से बेटी को किया जाता था प्रताड़ित

मृतका के पिता बलराम यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि संजेश के दूसरी महिलाओं से संबंध थे और शराब की लत के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि संजेश घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था, जिसके चलते नीतू ने उसके खिलाफ कोर्ट में मेंटेनेंस का मुकदमा दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है।

हत्या में ननद की भूमिका का भी आरोप

बलराम यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या में केवल संजेश ही नहीं, बल्कि उसकी छोटी बहन रेखा भी शामिल थी। उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बेटे ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, 9 साल के निखिल ने बयान में कहा कि शनिवार शाम उसकी बुआ रेखा भी घर पर मौजूद थी। बच्चे का दावा है कि उसके पिता और बुआ ने मिलकर उसकी मां की हत्या की। हालांकि, बच्चे के इस बयान की पुलिस अन्य साक्ष्यों के साथ जांच कर रही है।

आरोपी पति ने क्या कहा?

पुलिस पूछताछ में आरोपी संजेश यादव ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। उसका दावा है कि उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। उसने यह भी कहा कि वह कथित तौर पर पत्नी को तीन अलग-अलग लोगों के साथ देख चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी के इन दावों की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है और अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दोनों पक्षों ने लगाए अवैध संबंधों के आरोप

मामले में दोनों परिवारों की ओर से एक-दूसरे पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए गए हैं। मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि संजेश के दूसरी महिलाओं से संबंध थे और इसी वजह से वह नीतू को प्रताड़ित करता था। वहीं आरोपी पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गांव के प्रधान ने क्या बताया?

गांव के प्रधान अशोक कुमार के मुताबिक, वारदात शनिवार रात को हुई थी। हत्या के बाद आरोपी पास के कमरे में जाकर सो गया। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब बेटा अपनी मां को जगाने गया। उन्होंने यह भी बताया कि संजेश शराब पीने का आदी था।

पुलिस का बयान

SP ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा फावड़े से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।