बालाघाट

शिक्षकों ने नहीं लगाई अतिरिक्त कक्षाएं, कई को आदेश की जानकारी ही नहीं

बालाघाट. कलेक्टर मृणाल मीना ने अंग्रेजी, गणित एवं हिन्दी विषयों में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद भी शिक्षक विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने नहीं पहुंचे। कई को इस आदेश की जानकारी ही नहीं थी। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कम्पाउंडरटोला में सोमवार को बैहर एसडीएम (आईएएस) […]
less than 1 minute read
Apr 07, 2026
एसडीएम के निरीक्षण में बच्चे खेलते मिले, शिक्षक कर रहे थे बातचीत, बीईओ, बीआरसी व आठ शिक्षकों को थमाया नोटिस, वेतन काटने का प्रस्ताव भी
एसडीएम के निरीक्षण में बच्चे खेलते मिले, शिक्षक कर रहे थे बातचीत, बीईओ, बीआरसी व आठ शिक्षकों को थमाया नोटिस, वेतन काटने का प्रस्ताव भी

बालाघाट. कलेक्टर मृणाल मीना ने अंग्रेजी, गणित एवं हिन्दी विषयों में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद भी शिक्षक विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने नहीं पहुंचे। कई को इस आदेश की जानकारी ही नहीं थी। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कम्पाउंडरटोला में सोमवार को बैहर एसडीएम (आईएएस) अर्पित गुप्ता के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया।

एसडीएम गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एफ.एल.एन. कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अनियमितताएं बरती जा रही है। आश्चर्यजनक रूप से उपस्थित शिक्षकों को कलेक्टर के आदेश की जानकारी तक नहीं थी, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर हुई। निरीक्षण के समय विद्यार्थी भोजन अवकाश समाप्त होने के एक घंटे बाद भी खेल रहे थे। शिक्षक आपस में बातचीत कर रहे थे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।

उन्होंने विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी. बैहर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। शाला के आठ शिक्षकों को शैक्षणिक दायित्वों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किए। संबंधित शिक्षकों के सोमवार के वेतन कटौती का प्रस्ताव भी किया है। एसडीएम गुप्ता की इस कार्रवाई के हडक़ंप मच गया है।

Updated on:
07 Apr 2026 08:10 pm
Published on:
07 Apr 2026 08:10 pm