भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक में निर्णय

जिला कलार समाज की बैठक संपन्न

less than 1 minute read
Sep 22, 2016
balaghat
balaghat
बालाघाट.
नगर के वार्ड नंबर 33 गायखुरी के वैनगंगा तट पर स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जिला सर्ववर्गीय कल्चुरी कलार समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक पीजी कॉलेज समीप स्थित हनुमान मंदिर में समाज के जिलाध्यक्ष अमृतलाल धुवारे की प्रमुख उपस्थिति में हुई। इसमें प्रतिमा स्थापना के लिए उपस्थित सामाजिक बंधुओं से समाज के पदाधिकारियों ने सहयोग करने का आव्हान किया। जिससे समाज के लोगों ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस संबंध में समाज के अध्यक्ष धुवारे ने बताया कि मंदिर के गुम्बज निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर में शीघ्र भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित की जावेगी। सचिव सूरज दौने ने कहा कि नगर व जिले के सामाजिक बंधुओं के लिए गौरव की बात है कि जबलपुर संभाग में एकल भव्य ऐतिहासिक मंदिर होगा।


इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेन्द्र धुवारे, सुनील शिवहरे, गणेश दौने, शिव जायसवाल, अनिल आजाद, राजेश सेवईवार, सोहन दौने, सुनील पशीने, अमित हिरवाने, कमलेश पिपलेवार, महेन्द्र रामटेककर, विरेन्द्र राय, योगेश राय, डीके शिवने, पवन डहरवाल, वेदप्रकाश दौने, संजय धुवारे, राधेलाल धुवारे, रामभरोस गुप्ता, मुकेश बोरीकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Published on:
22 Sept 2016 07:56 pm