नए ग्राम पंचायत भवन का मंत्री ने किया लोकार्पण
बालाघाट. नेवरगांव मुख्यालय में नए ग्राम पंचायत भवन, बाल उद्यान, वार्ड नंबर 1, 2, 7, 9 के सभा मंच का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अशोक सरस्वार, ठानेन्द्र बिसेन जनपद सदस्य बतौर अतिथि शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि नया भवन बहुत अच्छा बना है। ग्रामीणों द्वारा जो समस्याएं बताई गई है उसको संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने ग्राम पंचायत नेवरगांव द्वारा चमारिया तालाब के किनारे बने बाल उद्यान की सराहना भी की। सरपंच निसार अली खान ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नेवरगांव में बहुत कुछ कार्य किया है और करने का प्रयास कर रहा हूं। इस दौरान गांव को हरा-भरा बनाने व स्वयं पौधरोपण कर लोगों को प्रेरित करने के मामले में ग्राम पंचायत नेवरगांव द्वारा अजय परिमल को मंत्री जायसवाल के हस्ते सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर प्रेमसिंह मर्सकोले, नारायण परिहार, भाऊराम गाणेश्वर, राजेंद्र बघेल, धर्मेंद्र ढाण्डे, सुमेन्द्र पटले, पारन दमनसिंह राहंगडाले, बालाराम बिसेन, अर्चना योगेश उके, धनबंता सुमेंद्र पटले, विजय टेम्भरे, डूलेश्वरी भागचंद पटले, सरिता दिलीप कावरे, ज्ञानसिंह इनवाती, लीलावती मुन्नालाल कुर्वेती, नासिर खान, मुमतियाज अली खान, धनपाल टेम्भरे सहित अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।