बालाघाट

शराब के नशे में शिक्षक विद्यालय में विद्यार्थियों व पालकों से कर रहा था अभद्रता

वायरल वीडियो की कलेक्टर ने कराई थी जांच - जांच में मामला सही मिलने पर कार्रवाई

2 min read
Oct 23, 2024
वीडियो वायरल होने के २४ घंटे बाद निलंबित

बालाघाट. जिले के एक शिक्षक को शराब के नशे में विद्यार्थियों और पालकों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। कलेक्टर मृणाल मीना ने वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया। इस पर कलेक्टर ने २४ घंटे के अंदर शिक्षक नरेश गजबे को निलंबित कर दिया। शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय में उक्त कृत्य को अंजाम दे रहा था। शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के उपनियम 9 के प्रावधान के तहत की गई है।
गौरतलब है कि शासकीय माध्यमिक शाला बिलालकसा संकुल उमावि डाबरी बिरसा में पदस्थ शिक्षक 22 अक्टूबर को शाला में शराब के नशे में उपस्थित हुआ था। शाला के विद्यार्थियों व ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच पिटकोना के प्रधान पाठक से कराई गई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद शिक्षक के कत्र्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के साथ ही शासन और शिक्षक की गरिमा को धूमिल किया है।
मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 3 एवं 23 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में पाए जाने पर उसके खिलाफ उक्त कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय डाबरी उमावि निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

सीएम हेल्पलाइन की संतोषजनक प्रगति नहीं डीइओ की रूकेगी एक वेतनवृद्धि
बालाघाट. कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को स्कूल शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत नामांकन और सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले ऐसे 60 स्कूल जहां जीरो पंजीयन है। उनका पुन: सर्वे कराए जाने के लिए सात अधिकारियों को सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए। सर्वे के बाद जिपं सीईओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
सर्वे में यह जांचा जाएगा क्या वास्तव में उन स्कूलों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बच्चे नहीं है। कलेक्टर मीना संबंधित बीआरसी से सरपंच, सचिव और जीआरएस के प्रमाण पत्र भी मांगने की बात किए हैं, वहीं सीएम हेल्पलाईन पर संतोषजनक प्रगति नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी एके उपाध्याय की एक वेतनवृद्धि रोकने के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
वारासिवनी, बालाघाट, खैरलांजी, परसवाड़ा, बैहर बीईओ को एक दिन अवैतनिक किया जाएगा। कटंगी, खैरलांजी, किरनापुर, लालबर्रा और लांजी के बीआरसी की ओर से कक्षा 1 से 8 तक शालाओं में प्रवेश कराने में लापरवाही बरतने पर भी कार्रवाई प्रस्तावित किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर