शक्षकों की ड्यूटी गैर-शिक्षकीय कार्य में न लगाए

आयुक्त लोक शिक्षण ने कलेक्टरों को लिखा पत्र

less than 1 minute read
Sep 22, 2016
balaghat
balaghat
बालाघाट.
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों को सामान्यत: निर्वाचन एवं जनगणना और परीक्षा से संबंधित कार्यों र्को छोड़कर गैर-शिक्षकीय कार्य में न लगाया जाएं। उन्होंने इस संबंध में 6 दिसम्बर 2007 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का हवाला भी दिया है।

आयुक्त लोक शिक्षण ने कहा है कि समय-समय पर जिले में पदस्थ शिक्षकों को शाला से हटाकर अन्य ऐसे स्थानों पर गैर-शिक्षकीय कार्य में लगा दिए जाने की सूचना मिलती है जो कार्य लिपिकीय प्रवृत्ति का होता है। ऐसा होने पर संबंधित शाला का शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित होता है। आयुक्त लोक शिक्षण ने इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखकर इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
Published on:
22 Sept 2016 07:59 pm