बलिया

बलिया में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से कांस्टेबल की मौत, पार्टी करने गया था दोस्तों संग, 2020 में जॉइन किया था यूपी पुलिस

Constable dead due to Drowned in water: बलिया जिले में पानी से भरे गड्ढे से यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल का शव बरामद हुआ है।
2 min read
Sep 14, 2026
Ballia news
उत्तर प्रदेश पुलिस का लोगो (फोटो एएनआई)

Constable found dead in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पानी से भरे गड्ढे से यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल का शव बरामद हुआ है। मृतक कांस्टेबल की पहचान परितोष मिश्रा के रूप में हुई है, जो बांसडीह कोतवाली में तैनात था और 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने निकला था। इसके बाद वह कमरे पर वापस नहीं पहुंचा। वहीं, उसके साथी कांस्टेबल ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद सोमवार की दोपहर उसका शव बांसडीह थाना क्षेत्र में छाता क्रॉसिंग के पास से पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ।

मोबाइल फोन भी आया बंद

जानकारी के मुताबिक, परितोष मिश्रा प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान तैनाती बलिया जिले में थी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात वह पार्टी में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, इस वजह से परितोष बाइक समेत उसमें डूब गया। परितोष के साथ कार्यरत अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, तो उसका मोबाइल फोन बंद आया। पूरी रात तलाश करने के बाद भी परितोष का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

जिले में एक पुलिसकर्मी के लापता होने की जानकारी सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, खोजबीन के दौरान छाता क्रॉसिंग के पास से स्थित पानी के गड्ढे से परितोष का शव और बाइक दोनों ही बरामद कर ली गई है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने अपने सहकर्मियों से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की है।

आगे की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद परितोष मिश्रा के शव को उन्हें सौंप दिया जाएगा। वहीं, मृतक कांस्टेबल के सहकर्मियों ने बताया कि वह काफी सौम्य स्वभाव का था और सभी के साथ घुल मिलकर रहता था। अचानक उसकी मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Updated on:
14 Sept 2026 04:26 pm
Published on:
14 Sept 2026 04:26 pm
Also Read
View All
कौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का किया प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाई युवाओं की आवाज

Demand justice for father death: पिता की आखिरी चीखें आंखों के सामने गूंजती रहीं, बेटी रोती रही, अब इंसाफ के लिए बुलडोजर और एनकाउंटर मांग रही

बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या, डेयरी फार्म पर गिराकर पीटा, पेट में किए कई वार; बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

‘​बिटिया को जिस भी तरह की दिक्कतें हैं वो सब दूर कर देंगे’, 7 साल की दिव्यांग रागिनी को लेकर क्या बोले DM

दो साल स्कूल में नहीं बना मिड-डे-मील, कागजों में रोज 200-250 बच्चों ने खाया खाना, 14 लाख का भुगतान, जांच में खुली पोल