बलिया

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

Ballia News: बलिया में गुरुवार की सुबह उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवाती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और पास के ही गांव के एक युवक से शादी की जिद करने लगी।
2 min read
Jul 23, 2026
Ballia latest news
Pc-Patrika

Girl Climbed on Mobile Tower: बलिया में गुरुवार की सुबह उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवाती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और पास के ही गांव के एक युवक से शादी की जिद करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे समझाने का प्रयास करती रही। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने अभियान चलाया और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बने मोबाइल टावर पर एक युवती गुरुवार की सुबह 4:30 बजे चढ़ गई और हंगामा करना शुरू किया। आसपास के लोगों ने जब युवती को मोबाइल टावर पर चढ़े हुए देखा तो उन्होंने युवती को नीचे उतर जाने की बात कही, लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं थी। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती उतरने को तैयार नहीं हुई। युवती ने बताया कि वह जिस युवक से शादी करना चाहती है, उसके परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर रखी है। युवती ने बताया कि वह लंबे समय से युवक से प्रेम करती है। हालांकि, मौके पर पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर 5 घंटे के बाद सकुशल युवती को नीचे उतार लिया।

क्या बोली पुलिस

युवती को नीचे उतारे जाने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं, युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया है कि ग्रामीणों ने मोबाइल टावर पर एक युवती के चढ़ने की जानकारी दी थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल को भेजा गया और युवती को समझने का प्रयास किया गया। हालांकि, युवती मानने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से उसे टावर से नीचे उतार लिया गया है। युवती ने बताया है कि उसका पास के ही गांव के एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसकी वजह से वह मानसिक तनाव में थी। फिलहाल, युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और मौके पर कानून व्यवस्था कायम है।

Updated on:
23 Jul 2026 11:13 am
Published on:
23 Jul 2026 11:13 am