बलिया

बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या, डेयरी फार्म पर गिराकर पीटा, पेट में किए कई वार; बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

Ballia news: बलिया में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व CRPF जवान की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पत्नी कंचन ने पति के हमलावरों का एनकाउंटर किए जाने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्‍शन की मांग की है।
2 min read
Sep 11, 2026
Ballia latest news
जानकारी देते पुलिस अधिकारी, (Pc- Ballia Police X)

Ballia Crime News: बलिया में दो सगे भाइयों पर जमीनी विवाद में चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना बेल्थरा रोड स्थित उभाव थाना इलाके के सोनाडीह गांव की है। बताया जा रहा है कि चाकू से किए गए इस हमले में अमरेश बहादुर सिंह (46) की इलाज के दौरान मऊ के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मंजेश सिंह (35) को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है।

गांव में पुलिस तैनात

मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले में दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

VRS लेकर डेयरी फार्म चला रहे थे अमरेश

अमरेश बहादुर सिंह दोथ सोनाडीह गांव के रहने वाले थे। उन्होंने इसी साल 31 मार्च को CRPF से VRS लिया था। इसके बाद वह अपने भाई मंजेश के साथ घर के पास डेयरी फार्म चलाते थे। परिवार में पत्नी कंचन सिंह और तीन बेटियां कृतिका, रितिका और रोशनी हैं। तीनों की उम्र करीब 15 से 20 साल के बीच है। अमरेश के साथ उनके छोटे भाई मंजेश भी रहते थे। पुलिस ने बताया है कि अमरेश बहादुर सिंह और उनके भाई मंजेश सिंह का उनके ही पट्टीदारों से जमीन को लेकर वर्षों पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ाने के बाद मामला संवेदनशील हो गया।

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात अमरेश डेयरी फार्म पर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रामकरण सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचा। आरोप है कि परिवार के लोगों ने अमरेश से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और सभी ने मिलकर अमरेश पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें गिराकर पीटा और फिर चाकू से पेट पर कई वार किए। बचाव करने आए भाई मंजेश पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।

अमरेश पेट में चाकू लगने से वहीं जमीन पर गिर गया, जबकि मंजेश भी बुरी तरीके से घायल हो गया। परिवार के लोग दोनों घायलों को बेल्थरारोड सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया। मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई। वहीं, मंजेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर किया, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

क्या बोली पुलिस

दूसरी तरफ मंजेश की हालत भी चिंताजनक बनी हुई थी, जिसको डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया है ग्रामीणों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पुत्री की तरफ से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

Updated on:
11 Sept 2026 11:55 am
Published on:
11 Sept 2026 10:09 am