बलिया

Ballia News: लूडो में हार जाने के बाद दोस्त करता था व्यंग्य, मौका मिलते ही भतीजे की कर दी हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा

10 वर्षीय बालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने लूडो खेल के दौरान तंज का बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या की थी।
less than 1 minute read
Dec 04, 2025
Ballia news
Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जिले में 10 वर्षीय बालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने लूडो खेल के दौरान तंज का बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या की थी।

फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव निवासी प्रतीक वर्मा ने 10 वर्षीय यशवंत उर्फ शिवम को पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। मंगलवार देर रात आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रतीक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खाली खोखा और कीचड़ लगे कपड़े बरामद किए गए हैं।

लूडो खेल में हारना बना कुंठा का कारण

जांच में सामने आया कि प्रतीक शत्रुघ्न के साथ लूडो खेलते समय बार-बार हार जाता था, जिस पर शत्रुघ्न उसे तंज कसते थे। इसी रंजिश में प्रतीक ने शत्रुघ्न के 10 वर्षीय भतीजे यशवंत की हत्या कर दी। आरोपी पर इससे पहले भी हत्या प्रयास समेत दो मामले दर्ज हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि चेकिंग के दौरान रोके जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

Updated on:
04 Dec 2025 08:18 pm
Published on:
04 Dec 2025 08:18 pm