बलिया के लाल राज गौरव सिंह ने कमल कर दिया है। 780 वीं रैंक के साथ जेईई एडवांस क्लियर करके जनपद का नाम रोशन किया है।
बलिया के लाल राज गौरव सिंह ने कमल कर दिया है। 780 वीं रैंक के साथ जेईई एडवांस क्लियर करके जनपद का नाम रोशन किया है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 2 जून 2025, सोमवार को JEE एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025 Result) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में बसंतपुर निवासी राज गौरव सिंह की ऑल इंडिया रैंक 780वीं (सामान्य) है। राज गौरव की सफलता से घर-परिवार ही नहीं, नाते- रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
95.2 प्रतिशत अंकों के साथ इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उतीर्ण करने वाले राज गौरव सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.979 परसेंटाइल तथा सामान्य वर्ग में 397 वीं रैंक के साथ उपलब्धि हासिल की थी। राज गौरव सिंह के पिता डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है, जबकि मां रेनू सिंह गृहिणी हैं।
राज गौरव सिंह के बाबा डा. गजेंद्र पाल सिंह (पूर्व प्राचार्य कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया) एवं चाचा दुष्यंत कुमार सिंह तथा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राज गौरव शुरू से मेधावी छात्र रहा है। प्राथमिक शिक्षा सूर्यबदन विद्यापीठ बसन्तपुर से प्राप्त करने वाले राज गौरव की 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई गोरखपुर जनपद से की है।