7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: रिश्ते हुए शर्मसार, चाचा चाची ने ईंट से कूंचकर की मासूम भतीजे की हत्या

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संतान न होने को लेकर हुए घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक दंपती ने अपने ही नौ वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चाचा और […]

2 min read
Google source verification
बलिया समाचार

Ballia news

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संतान न होने को लेकर हुए घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक दंपती ने अपने ही नौ वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चाचा और चाची को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से लापता हुआ था मासूम


जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को चंदन प्रजापति का पुत्र अभिषेक घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 31 जनवरी की शाम सरयू नदी में एक बच्चे का शव उतराने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान अभिषेक के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।


अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अभिषेक के चाचा गणेश और उसकी पत्नी अमृता ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों के बीच यह योजना 23 जनवरी को बनी थी और 25 जनवरी को इसे अंजाम दिया गया। योजना के तहत गणेश ने पड़ोस के एक बच्चे के जरिए अभिषेक को पतंग और टॉफी दिलाने के बहाने बुलवाया और उसे सरयू नदी की ओर ले गया। नदी किनारे ले जाकर उसने ईंट से सिर पर कई वार कर अभिषेक की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया।

पारिवारिक कहल बनी हत्या की वजह


पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मृतक की मां और आरोपी महिला के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। संतान न होने को लेकर दिए गए तानों से आहत होकर आरोपी दंपती ने यह खौफनाक कदम उठाया।


घटना के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस गंभीरता से तलाश करती तो बच्चे की जान बच सकती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।