पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात लगभग 10 बजे डायल 112 को यह सूचना प्राप्त हुई कि खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर में सड़क के किनारे एक घर पर एक पुरुष और महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल डायल 112 और थाना प्रभारी खेजुरी, थाना प्रभारी सिकंदरपुर पहुंचे तो सड़क पर ही श्यामलाल चौरसिया (62) तथा उनकी पत्नी का शव पड़ा था। उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया हुआ प्रतीत हो रहा था। दोनों के शव घर के बाहर पड़े हुए थे।
बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय श्याम लाल चौरसिया और उनकी 45 वर्षीय पत्नी बासमति चौरसिया के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओवमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात लगभग 10 बजे डायल 112 को यह सूचना प्राप्त हुई कि खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर में सड़क के किनारे एक घर पर एक पुरुष और महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई है।
सूचना पर तत्काल डायल 112 और थाना प्रभारी खेजुरी, थाना प्रभारी सिकंदरपुर पहुंचे तो सड़क पर ही श्यामलाल चौरसिया (62) तथा उनकी पत्नी का शव पड़ा था। उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया हुआ प्रतीत हो रहा था। दोनों के शव घर के बाहर पड़े हुए थे।